Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Curd Face Pack: दमकती त्वचा के लिए चेहरे पर लगाएं दही से बने ये 5 तरह के फेस पैक, जानें क्या है बनाने का तरीका

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Wed, 30 Aug 2023 03:07 PM (IST)

    Curd Face Pack पोषक तत्वों से भरपूर दही को डाइट का अहम हिस्सा माना जाता है। इसमें प्रोटीन कैल्शियम फॉस्फोरस और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके नियमि ...और पढ़ें

    Curd Face Pack: स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है दही, इन तरीकों से बनाएं फेस पैक
    Curd Face Pack: स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है दही, इन तरीकों से बनाएं फेस पैक

    HighLights

    1. दही में प्रोटीन, कैल्शियम जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं।
    2. चेहरे पर निखार लाने के लिए स्किन केयर रूटीन में दही जरूर शामिल करें।
    3. आप दही का इस्तेमाल कर घर पर कई तरह के फेस पैक बना सकते हैं।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Curd Face Pack: दही सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। नियमित रूप से इसे डाइट में शामिल करने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। इसमें मौजूद विटामिन-सी आपको कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाता है। दही स्किन के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। आप इसके इस्तेमाल से घर पर कई तरह के फेस पैक बना सकते हैं। इन्हें चेहरे पर लगाने से आपको स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा मिल सकता है।

    दही और शहद का फेस पैक

    यह फेस पैक ड्राई स्किन के लिए बेहद कारगर साबित हो सकता है। इसे बनाने के लिए एक बाउल में 2 बड़े चम्मच दही लें, इसमें एक बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं। लगभग 15-20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।

    बेसन और दही का पैक

    जिन लोगों को ऑयली स्किन की समस्या है, वो इस फेस पैक का जरूर इस्तेमाल करें। इसके लिए 2 बड़े चम्मच दही में एक बड़ा चम्मच बेसन मिलाएं। इस मिश्रण से गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। आप इसे अपने चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद धो लें।

    हल्दी और दही

    इस फेस पैक के इस्तेमाल से आप ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। इसे बनाने के लिए दही में आधा चम्मच हल्दी मिलाएं। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं। करीब 15 मिनट बाद पानी से धो लें।

    खबरें और भी

    दही और नींबू का पैक

    यह फेस पैक आपकी त्वचा की रंगत को निखारता है। इसे पैक को बनाने के लिए दही में नींबू का रस मिलाएं। इसे अपने चेहरे पर लगाएं। कुछ देर बाद पानी से धो लें।

    दही और ओट्स का पैक

    ओट्स में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इसे दही के साथ मिलाएं और इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। लगभग 15-20 मिनट बाद पानी से धो लें। आप इस पैक के इस्तेमाल से ब्लैकहेड्स और पिंपल्स से राहत पा सकते हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik