Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    स्किन पर भी द‍िखता है Menopause का असर, महिलाएं जरूर करें 7 काम; न‍िखर जाएगी मुरझाई त्‍वचा

    Updated: Sat, 05 Apr 2025 09:52 AM (GMT+05:30)

    Menopause के बाद महिलाओं की त्‍वचा पर काले घेरे हो जाते है। स्‍क‍िन से जुड़ी और भी कई समस्‍याएं देखने को म‍िलती हैं। ऐसे में आपको अपनी त्‍वचा का खास ख ...और पढ़ें

    मेनोपॉज के दौरान इस तरह रखें अपनी त्वचा का ख्याल। (Image Credit- Freepik)
    मेनोपॉज के दौरान इस तरह रखें अपनी त्वचा का ख्याल। (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. मेनोपॉज के बाद त्वचा में काफी फर्क देखा जा सकता है।
    2. आप कुछ तरीकों से अपनी त्‍वचा का ख्‍याल रख सकते हैं।
    3. 40-50 साल की उम्र में मेनोपॉज फेज शुरू होता है।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। पीरियड्स से लेकर मेनोपॉज तक, एक महिला अपने जीवन में कई स्‍टेज से गुजरती है। मेनोपॉज महिलाओं के शरीर में होने वाले सबसे बड़े बदलावों में से एक है। मेनोपॉज के बाद शरीर में कई तरह के बदलाव आते है। कहते हैं क‍ि ये ऐक ऐसा फेज होता है जब महि‍ला के शरीर में सबसे बड़ा बायोलॉज‍िकल बदलाव होता है। आमतौर पर मेनोपॉज 45-55 साल की उम्र में होता है।

    मेनोपॉज तब कहा जाता है, जब आपको एक साल तक पीरियड्स नहीं आते हैं। इस वजह से त्वचा रूखी हो जाती है, साथ ही आपकी स्किन बैरियर भी कमजोर होने लगती है और एक्ने, रोजेशिया की समस्या भी हो सकती है। इस बदलाव के दौरान जरूरी है कि आप अपनी स्किन केयर में भी बदलाव करें। आइए जानते हैं कि मेनोपॉज के दौरान अपनी स्किन का कैसे ख्याल रखें।

    त्वचा को रखें हाइड्रेट

    मेनोपॉज के बाद त्वचा रूखी और बेजान लग सकती है। इसे हाइड्रेटेड रखने के लिए दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं। साथ ही, हाइड्रेटिंग मॉइश्चराइजर का इस्‍तेमाल करें, जिससे त्वचा मुलायम और चमकदार बनी रहे।

    सनस्क्रीन

    आपको हर रोज सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए। मेनोपॉज के दौरान भी सनस्क्रीन का उपयोग बेहद जरूरी माना जाता है। इससे स्किन कैंसर की संभावना कम होती है और एजिंग के लक्षण भी कम नजर आते हैं।

    पोषण से भरपूर डाइट लें

    त्वचा की सेहत को बनाए रखने के लिए विटामिन C, E और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर डाइट लें। हरी सब्जियां, नट्स, फल और बीज आपकी त्वचा को अंदर से पोषण देंगे और चमकदार बनाए रखेंगे।

    खबरें और भी

    अच्‍छे टोनर-क्रीम का करें इस्तेमाल

    मेनोपॉज के दौरान अगर आपकी भी त्‍वचा रूखी और बेजान हो रही है तो चेहरे की रंगत सुधारने के लिए अच्‍छे टोनर का इस्‍तेमाल करें। इसके अलावा, त्वचा में कसाव लाने और झुर्रियों कम करने वाली क्रीम का इस्‍तेमाल करें। आप कुछ घरेलू नुस्‍खे भी ट्राई कर सकते हैं।

    योग और व्यायाम करें

    योग और हल्की एक्सरसाइज से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे त्वचा पर नेचुरल ग्लो आता है। रोजाना 30 मिनट का वर्कआउट आपकी त्वचा को स्वस्थ बनाए रखेगा।

    घरेलू नुस्‍खे अपनाएं

    मेनोपॉज के दौरान आप अपने चेहरे की रंगत को कायम रखने के लिए कुछ घरेलू नुस्‍खे भी अपना सकती हैं। फेस पैक जैसे हल्दी और दही, एलोवेरा और शहद, या गुलाब जल और चंदन पाउडर त्वचा को प्राकृतिक नमी और चमक प्रदान कर सकते हैं।

    तनाव न लें

    तनाव हार्मोन असंतुलन को बढ़ा सकता है, जिससे त्वचा की रंगत फीकी पड़ सकती है। मेडिटेशन, डीप ब्रीद‍िंग एक्‍सरसाइज और अच्छी नींद लेना तनाव को कम करने में मदद करता है।

    यह भी पढ़ें: Menopause का गंभीर लक्षण है मेंस्ट्रुअल फ्लडिंग, भारी पड़ सकती है इसकी अनदेखी

    यह भी पढ़ें: Menopause के लक्षणों को कम करने में मदद करेंगे ये फूड्स, महिलाएं जरूर बनाएं इन्हें अपनी डाइट का हिस्सा

    यह भी पढ़ें: क्या महिलाओं की तरह पुरुषों को भी होता है मेनोपॉज, डॉक्टर्स से जानें Male Menopause से जुड़ी सभी जरूरी बातें

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।