Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सर्दियों में ऑयली स्किन का ऐसे रखेंगे ख्याल, तो ठंड में भी मिलेगी चमकती और दमकती त्वचा

    Updated: Thu, 16 Jan 2025 10:06 PM (GMT+05:30)

    सर्दियों में हमारी सेहत के साथ-साथ त्वचा का ख्याल रखना भी बेहद जरूरी है। इस मौसम में स्किन अक्सर सर्द हवाओं की वजह से रूखी और बेजान हो जाती है। ऐसे मे ...और पढ़ें

    सर्दियों में रखें स्किन का खास ख्याल (Picture Credit- Freepik)
    सर्दियों में रखें स्किन का खास ख्याल (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. सर्दियों सेहत के साथ ही स्किन का ख्याल रखना भी जरूरी है।
    2. इस मौसम में अक्सर त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है।
    3. ऐसे में कुछ टिप्स की मदद से आप स्किन हेल्दी बना सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सर्दियां अक्सर सेहत और त्वचा के लिए मुश्किलें खड़ी कर देती है। हवा में मौजूद ठंडक न सिर्फ बीमारी सकती है, बल्कि स्किन की नमी भी चुरा लेती है। इसकी वजह से त्वचा अक्सर रूखी और बेजान हो जाती है। साथ ही स्किन से जुड़ी कई दूसरी समस्याएं भी होने लगती हैं। सर्दियों में सबसे ज्यादा मुश्किल स्किन को हाइड्रेट रखना होता है, क्योंकि प्यास इस मौसम में प्यास कम लगती है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है।

    ड्राई स्किन होने के कारण शरीर स्किन में मौजूद सेबेशियस ग्लैंड और भी ऑयल बनाने लगते हैं जिससे ड्राई स्किन से निपटा जा सके। इस ऑयल के ओवर प्रोडक्शन से ऑयली स्किन में रोमछिद्र बंद हो जाते हैं और मुहांसे शुरू हो सकते हैं। सही स्किनकेयर रूटीन से इस समस्या से निपटा जा सकता है। ऑयली स्किन वालों के लिए सर्दियां खास स्किनकेयर रूटीन मांगती हैं। आइए जानते हैं कि सर्दियों में खास ऑयली स्किन का कैसे रखें ख्याल–

    यह भी पढ़ें-  इन 4 स्टेप्स से घर पर करें Tomato Facial, शीशे की तरह चमक उठेगा चेहरा

    क्लींजिंग का तरीका

    चेहरे को सुबह और शाम किसी जेंटल क्लींजर से साफ करें जिससे चेहरे पर चिपकी धूल मिट्टी साफ हो सके और ऑयली स्किन पर मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल भी धुल सके। आवश्यकता से अधिक क्लींजिंग न करें क्योंकि इसके भी साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं और ऑयल प्रोडक्शन ट्रिगर को सकता है। सेल्सिलिक एसिड युक्त क्लींजर का इस्तेमाल करें।

    सही मॉश्चराइजर चुनें

    ऑयली स्किन को भी सर्दियों में हाइड्रेशन की जरूरत होती है लेकिन इस दौरान अपने मॉश्चराइजर को चुनते समय इन्हें इस बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि उनका मॉश्चराइजर ऑयल फ्री हो जो कि रोमछिद्रों को क्लॉग किए बिना स्किन की नमी बरकरार रखे। ऑयली स्किन वालों को जेल बेस्ड या वॉटर बेस्ड मॉश्चराइजर का चुनाव करना चाहिए जिसे लगाने के बाद स्किन चिकनी न लगे।

    खबरें और भी

    सन स्क्रीन

    लाइटवेट जेल बेस्ड सनस्क्रीन का चुनाव करें जो कि आपकी स्किन को यूवी किरणों से बचाने में मदद करे और रोमछिद्रों को बंद न करे।

    गर्म पानी से दूरी

    अधिक गर्म पानी से चेहरा न धुलें। इससे स्किन डीहाइड्रेट होगी जिससे और भी अधिक ऑयल बनना शुरू हो सकता है। इसलिए चेहरा हमेशा सामान्य पानी से ही धुलें।

    नाइट टाइम केयर

    रात में सोने से पहले चेहरे को खास ऑयली स्किन के लिए तैयार किए गए फेसवॉश से धुलें। किसी लाइट वेट नाइट जेल या सीरम का उपयोग करें जो चेहरे के ऊपर हेवी कोट न लगाए।

    यह भी पढ़ें-  रोज रात को इन ऑयल्स से करें चेहरे की मालिश, त्वचा रहेगी जवां और झुर्रियां भी होंगी कम