यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ओपन पोर्स ने स्किन को बना दिया है ऑयली, तो इन नेचुरल फेस पैक्स से पाएं इससे मिनटों में छुटकारा
खुले स्किन पोर्स से छुटकारा पाने के लिए नेचुरल फेस पैक बेहद असरदार होते हैं। मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का पैक स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल हटाकर पोर्स को ...और पढ़ें

HighLights
- ओपन पोर्स स्किन से जुड़ी एक आम समस्या है।
- अक्सर कई लोग इससे परेशान रहते हैं।
- ऐसे में कुछ फेस पैक की मदद से आप इसे बंद कर सकते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। खुले स्किन पोर्स देखने में भद्दे लगते हैं और इनकी वजह से स्किन पर एक्स्ट्रा ऑयल, गंदगी और बैक्टीरिया जमा होकर ब्लैकहेड्स, वाइटहेड्स और एक्ने जैसी समस्याएं पैदा करते हैं।
ज्यादातर मामलों में यह समस्या ऑयली स्किन वाले लोगों में ज्यादा देखी जाती है, लेकिन उम्र बढ़ने, गलत स्किन केयर, सन डैमेज और हार्मोनल बदलावों के कारण ड्राई स्किन वालों को भी इसका सामना करना पड़ सकता है।ऐसे में अगर आप भी अपनी स्किन पोर्स को छोटा और टाइट बनाना चाहते हैं, तो यहां बताए गए कुछ नेचुरल फेस पैक्स आपकी मदद कर सकते हैं, तो आइए जानते हैं इनके बारे में-
यह भी पढ़ें- शादी में बचा है बस एक महीना, तो होने वाली दुल्हन आज से ही शुरू कर दें ये काम, चेहरे पर आएगा नूरानी निखार
मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल फेस पैक
मुल्तानी मिट्टी स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल और गंदगी को बाहर निकालकर पोर्स को डीप क्लीन करती है,और गुलाब जल स्किन को टोन और रिफ्रेश करता है। इसलिए एक टेबलस्पून मुल्तानी मिट्टी और एक टेबलस्पून गुलाब जल को मिलाकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगाएं।15-20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।
अंडे का सफेद भाग और नींबू फेस पैक
अंडे का सफेद भाग स्किन को टाइट करके पोर्स को सिकोड़ने में मदद करता है और नींबू का रस स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल कम करता है। इसलिए एक अंडे का सफेद भाग और ½ टीस्पून नींबू के रस को अच्छी तरह मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से वॉश करें।
टमाटर और हल्दी फेस पैक
टमाटर एक नेचुरल एस्ट्रिंजेंट की तरह काम करता है,जो पोर्स टाइट बनाता है और हल्दी एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है। इसलिए एक टेबलस्पून टमाटर का रस और ¼ टीस्पून हल्दी को मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट के बाद ठंडे पानी से वॉश करें।
खबरें और भी
ओटमील, शहद और दही फेस पैक
ओटमील स्किन को एक्सफोलिएट करता है, जिससे पोर्स में जमी गंदगी हटती है। शहद स्किन को मॉइश्चराइज करता है और दही नेचुरल क्लींजर की तरह काम करता है।इसलिए एक टेबलस्पून ओटमील पाउडर, एक टीस्पून शहद और एक टेबलस्पून दही को मिलाकर चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें।15 मिनट के बाद गुनगुने पानी से वॉश करें।
एलोवेरा और खीरा फेस पैक
एलोवेरा स्किन को हाइड्रेट करके टाइट बनाता है, और खीरा पोर्स को सिकोड़ने का काम करता है।ऐसे में एक टेबलस्पून एलोवेरा जेल में एक टेबलस्पून खीरे का रस मिलाकर चेहरे पर 15-20 मिनट तक लगाएं और फिर ठंडे पानी से वॉश करें ।
आइस क्यूब मसाज
एक साफ कपड़े में बर्फ के टुकड़े को लपेटें और चेहरे पर 2-3 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। यह न केवल पोर्स को छोटा करता है, बल्कि स्किन को रिफ्रेश भी करता है।
यह भी पढ़ें- गर्मियों में चाहिए यंग और ग्लोइंग स्किन, तो इस तरह करें Aloe Vera का इस्तेमाल