Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    धूप-धूल और मिट्टी ने छीन लिया है चेहरे का निखार, तो इन होममेड Chocolate Face Packs से पाएं ग्लोइंग स्किन

    Updated: Tue, 09 Apr 2024 10:21 AM (IST)

    गर्मियों में सिर्फ हमारी सेहत ही नहीं बल्कि त्वचा (Skin Care Tips) को भी देखभाल की जरूरत होती है। धूप-धूल और मिट्टी की वजह से अकसर त्वचा कई समस्याओं क ...और पढ़ें

    गर्मियों में इन होममेड मास्क से पाएं निखरी त्वचा
    गर्मियों में इन होममेड मास्क से पाएं निखरी त्वचा

    HighLights

    1. गर्मियों में अकसर तेज धूप चेहरे का निखार छीन लेती है।
    2. ऐसे में कुछ होममेड फेस माक्स आपकी त्वचा को खूबसूरत बनाने में मदद कर सकते हैं।
    3. आप क्लीन,क्लियर और ग्लोइंग स्किन के लिए डार्क चॉटलेट फेस माक्स ट्राई कर सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों (Summer Season) की शुरुआत हो चुकी है और ऐसे में तेज गर्मी और चिलचिलाती धूप की वजह से हमारी सेहत और त्वचा दोनों पर ही नजर आने लगता है। धूप-धूल और मिट्टी हमारी त्वचा को काफी प्रभावित करती है, जिससे स्किन ड्राई, डल और बेजान हो जाती है। ऐसे में अगर इस मौसम त्वचा का ख्याल (Skin Care Tips) सही तरीके से नहीं रखा जाए, तो इससे जुड़ी कई समस्याएं हमें अपना शिकार बना लेती हैं।

    अगर आप भी गर्मियों में अपनी स्किन को ग्लोइंग और खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो इन होममेड फेस पैक की मदद से निखरी त्वचा पा सकते हैं। आइए जानते हैं चॉकलेट से बनने वाले कुछ फेस मास्क के बारे में, जो देगा आपको लाजवाब निखार और खूबसूरती-

    यह भी पढ़ें- रिंकल्स से छुटकारा दिलाने में बेहद असरदार हैं ये 3 पत्तियां, ऐसे करें इनका इस्तेमाल

    डार्क चॉकलेट शहद और दालचीनी

    दो चम्मच मेल्ट डार्क चॉकलेट में दो चुटकी दालचीनी पाउडर और आधा चम्मच शहद मिलाकर अच्छे से मिक्स करें और चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे बाद गुनगुने पानी से धो लें।

    डार्क चॉकलेट और बनाना मास्क

    एक पके हुए केले को अच्छे से मैश करके इसमें एक चम्मच डार्क चॉकलेट को तब तक मिलाते रहें, जब तक कि ये अच्छे से मिक्स न हो जाए। मिक्स होने पर इसे चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे बाद गुनगुने पानी से धो लें।

    डार्क चॉकलेट और ब्राउन शुगर मास्क

    दो चम्मच डार्क चॉकलेट में एक चम्मच ब्राउन शुगर अच्छे से मिक्स करें और फेस पर लगाएं और दस मिनट बाद इसे हाथों से रब करके सूखने के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से मुंह धो लें।

    खबरें और भी

    डार्क चॉकलेट और कॉफी मास्क

    दो चम्मच डार्क चॉकलेट में दो चम्मच कॉफी को अच्छे से मिक्स करें और अपने चेहरे और गर्दन पर अप्लाई करें और सूखने पर इसे गुनगुने पानी से धो लें।

    डार्क चॉकलेट और कोकोनट मिल्क मास्क

    दो चम्मच डार्क चॉकलेट में एक चम्मच कोकोनट मिल्क को मिक्स करें और इसे चेहरे पर लगाएं और थोड़ी देर मसाज करें और फिर सूखने के लिए छोड़ दें। सूखने पर इसे गुनगुने पानी से साफ कर लें।

    डार्क चॉकलेट और ओटमील मास्क

    दो चम्मच डार्क चॉकलेट और एक चम्मच ओटमील को अच्छे से मिक्स करें और अपने चेहरे पर लगाकर पांच मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में इसे हाथों से रब करके कुछ देर सूखने दें। सूखने जाने पर गुनगुने पानी से धो लें।

    डार्क चॉकलेट और एलोवेरा जेल मास्क

    डार्क चॉकलेट और एलोवेरा जेल को बराबर मात्रा में मिलाकर मिक्स करें और फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने पर इसे गुनगुने पानी से धो लें।

    यह भी पढ़ें- रिंकल्स दूर करने से लेकर चेहरे की चमक बढ़ाने तक में असरदार है जीरे का स्क्रब, ऐसे करें यूज़

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik