विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Skin Care Tips: सर्दियों में चाहते हैं ग्लोइंग और बेदाग त्वचा, तो इन चार तरीकों से करें एलोवेरा का इस्तेमाल

By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
Published: Fri, 13 Jan 2023 11:11 AM (IST)

ठंड का मौसम आते ही त्वचा की चमक और नमी गायब हो जाती है। ऐसे में अगर आप सर्द हवाओं ...और पढ़ें

ग्लोइंग त्वचा के लिए ऐसे लगाएं एलोवोरा
ग्लोइंग त्वचा के लिए ऐसे लगाएं एलोवोरा

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Skin Care Tips: सर्दियों में सेहत ही नहीं बल्कि अपनी त्वचा और बालों का भी खास ख्याल रखना पड़ता है। सर्द हवाएं हमारी त्वचा की नमी चुराने लगती है, जिससे स्किन रूखी और बेजान हो जाती है। ऐसे में लोग अपनी त्वचा का निखार बनाए रखने के लिए कई सारे महंगे प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं। लेकिन बावजूद इसके हमारी त्वचा को मन मुताबिक नतीजे नहीं मिल पाते हैं। साथ ही केमिकल युक्त इन प्रोडक्ट्स को लगाने से कई बार साइड इफेक्ट्स का खतरा भी बना रहता है। ऐसे में अगर आप चाहें तो कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से अपने चेहरे को निखार सकते हैं। एलोवेरा हमारी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होती है। आप इन चार तरीकों से इसका इस्तेमाल कर अपनी त्वचा की खोई नमी वापस पा सकते हैं।

एलोवेरा और शहद

एलोवेरा और शहद हमारी त्वचा के लिए काफी गुणकारी होती है। शहद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल स्किन में नमी बनाए रखने में कारगर है। साथ ही इसके इस्तेमाल चेहरे में दाग-धब्बों की समस्या भी दूर होती है। ऐसे में एक चम्मच एलोवेरा जेल और एक चम्मच शहद मिलाकर इससे चेहरे की हल्की मसाज करें। 15-20 मिनट बाद पानी से मुंह को धो लें। हफ्ते में 2 से 3 बार ऐसा करना फायदेमंद रहेगा।

एलोवेरा और गुलाब जल

स्किन को ग्लोइंग और सॉफ्ट बनाने में गुलाब जल काफी काम आता है। इतना ही नहीं इसके इस्तेमाल से डेड स्किन की समस्या से भी निजात मिलती है। ऐसे में एलोवेरा जेल में गुलाब जल मिलाकर लगाने से कई फायदे मिलते हैं। एक चम्मच एलोवेरा जेल में एक चम्मच गुलाब जल मिलाकर अच्छे से चेहरे पर लगाएं और फिर 15 मिनट बाद पानी से मुंह धो लें। ऐसा करने से त्वचा में निखार आने लगेगा।

एलोवेरा और विटामिन ई

त्वचा को नेचुरली ग्लोइंग बनाने के लिए आप एलोवेरा जेल और विटामिन ई का इस्तेमाल कर सकते हैं। विटामिन ई में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-एजिंग गुण स्किन के लिए काफी गुणकारी है। ऐसे में एक चम्मच एलोवेरा जेल में एक विटामिन ई कैप्सूल मिलाकर 2-4 मिनट तक इससे मसाज करें। अब 15 मिनट तक इसे सूखने दें और फिर सादे पानी से मुंह धोलें। ऐसा करने से आपकी त्वचा बेदाग और निखरी नजर आएगी।

एलोवेरा और नींबू

विटामिन सी से भरपूर नींबू भी हमारी त्वचा के लिए काफी लाभकारी है। इसे लगाने के स्किन में कील-मुहांसों की समस्या से छुटकारा मिलता है। साथ ही यह टैनिंग की समस्या भी दूर करने में कारगर है। इसके लिए एक चम्मच एलोवेरा जेल में एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर इसे चेहरे पर लगाएं। अब इसे 15-20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अब पानी से फेस वॉश कर लें। नियमित रूप से रात को सोने पहले इसका इस्तेमाल फायदेमंद साबित होगा।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik