विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Skin Care Tips: चेहरे के दाग-धब्बों ने छीन लिया है त्वचा का निखार, तो इन 4 तरीकों से करें गुलाब जल का इस्तेमाल

By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
Published: Sun, 26 Feb 2023 08:32 AM (IST)

Skin Care Tips रोज की भागदौड़ का न सिर्फ हमारी सेहत बल्कि हमारी त्वचा पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है। ...और पढ़ें

चेहरे के दाग-धब्बे मिटाने के लिए इन चार तरीकों से करें गुलाब जल का इस्तेमाल
चेहरे के दाग-धब्बे मिटाने के लिए इन चार तरीकों से करें गुलाब जल का इस्तेमाल

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Skin Care Tips: इन दिनों बदलती लाइफ स्टाइल और खानपान के प्रति लापरवाही की वजह से हमारे शरीर पर कई तरह के प्रभाव पर पड़ रहे हैं। सेहत के साथ-साथ आजकल हमारी त्वचा भी कई समस्याओं से जूझ रही है। धूल, मिट्टी और प्रदूषण की वजह से लगातार चेहरे का निखार कम होता जा रहा है। ऐसे में अपनी खूबसूरती बनाए रखने के लिए लड़का हो या लड़की हर कोई कई सारे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट का सहारा ले रहे हैं। लेकिन इन प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के न सिर्फ कई सारे साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, बल्कि इससे मनचाहे परिणाम भी नहीं मिलते हैं। ऐसे में अगर आप भी चेहरों पर होने वाले इन दाग-धब्बों की समस्या से लगातार परेशान रहते हैं, तो इसके लिए गुलाब जल आपके लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। तो चलिए जानते हैं चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने के लिए गुलाब जल को इस्तेमाल करने के 4 तरीकों के बारे में-

गुलाब जल और नारियल का दूध

अगर आप चेहरे की चमक बढ़ाने के साथ ही रंगत में निखार पाना चाहते हैं, तो उसके लिए गुलाब जल में नारियल का दूध मिलाकर लगा सकते हैं। इस मिश्रण को तैयार करने के लिए दो चम्मच गुलाब जल में दो चम्मच नारियल का दूध मिलाकर इसे चेहरे पर लगाएं। कोकोनट मिल्क में मौजूद मॉइश्चराइजिंग गुण आपकी त्वचा को मुलायम बनाने के साथ ही चमकदार बनाएंगे। साथ ही यह फ्री रेडिकल्स से त्वचा को बचाकर खूबसूरत भी बनाते हैं।

गुलाब जल और चंदन पाउडर

दाग-धब्बे और मुहांसों को दूर करने के लिए चंदन पाउडर और गुलाब जल का पेस्ट गुणकारी साबित होगा। इसे तैयार करने के लिए एक चम्मच चंदन पाउडर में दो चम्मच गुलाब जल मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट तक सूखने दें और फिर साफ पानी से चेहरा धो लें। यह पेस्ट चेहरे की फोड़े- फुंसियों और खुजली से राहत दिलाएगा। साथ ही चंदन पाउडर त्वचा की जलन और रेडनेस को दूर करेगा।

गुलाब जल और एलोवेरा

त्वचा के लिए गुणकारी एलोवेरा भी गुलाब जल के साथ मिलाकर लगाने से काफी फायदा मिलता है। इस मिश्रण को बनाने के लिए गुलाब जल और एलोवेरा को मिलाएं। अब इसे चेहरे पर लगाकर आधे घंटे के लिए सूखने दें। बाद में ताजे पानी से चेहरा साफ कर लें। एलोवेरा में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा में होने वाले कील-मुहांसों और दाग-धब्बों से निजात दिलाने में सहायक है।

गुलाब जल और ग्लिसरीन

गुलाब जल में ग्लिसरीन मिलाकर लगाने से भी बचा संबंधी कई समस्याओं से निजात मिलती है। दो चम्मच गुलाब जल में 3-4 बूंदें ग्लिसरीन डालकर इस मिश्रण को 20 मिनट तक चेहरे पर लगाए रखें और फिर पानी से मुंह धो लें। हफ्ते में दो-तीन बार इस मिश्रण का इस्तेमाल करने से न सिर्फ दाग-धब्बे और कील-मुहांसों से छुटकारा मिलेगा, बल्कि चेहरे की चमक और रंगत भी बढ़ेगी।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।