Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Besan Scrub: त्वचा में निखार लाएंगे बेसन के यह 4 स्क्रब, टैनिंग समेत इन समस्याओं से मिलेगी निजात

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Tue, 17 Jan 2023 04:48 PM (IST)

    धूल-मिट्टी और प्रदूषण की वजह से हमारी त्वचा काफी प्रभावित होती है। ऐसे में अगर आप प्राकृतिक तरीके से अपने चेहरे का निखार वापस पाना चाहते हैं तो इसके ल ...और पढ़ें

    चेहरे का निखार पाने के लिए लगाएं बेसन के ये स्क्रब
    चेहरे का निखार पाने के लिए लगाएं बेसन के ये स्क्रब

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Besan Scrub: हमारे किचन में इस्तेमाल की जाने वाली विभिन्न चीजें सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि अन्य कई चीजों के लिए भी काफी उपयोगी होती हैं। इन्हीं में से एक बेसन खाने के अलावा हमारी त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसे लगाने से त्वचा संबंधी कई परेशानियों से राहत मिलती है। बचपन में हम सभी ने कभी ना कभी स्किन केयर के लिए बेसन का उबटन लगाया होगा। चेहरे पर इसे लगाने से कई स्किन प्रॉबलम्स से निजात मिलती है। टैनिंग हटाने से लेकर त्वचा निखारने तक बेसन कई त्वचा संबंधी परेशानियों में सहायक है। ऐसे में अगर आप भी इसकी मदद से अपनी त्वचा निखारना चाहते हैं, तो इसके लिए बेसन से बने इन विभिन्न स्क्रबों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    दूध और बेसन

    अगर आप डेड स्किन सेल्स की समस्या से परेशान हैं, तो इसके लिए दूध और बेसन का स्क्रब काफी मददगार साबित होगा। इसे लगाने से न सिर्फ डेड स्किन से निजात मिलेगी, बल्कि आपकी त्वचा भी मुलायम होगी। इस स्क्रब को बनाने के लिए 2 चम्मच बेसन में एक चम्मच दूध मिलाएं। अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगाने से फायदा मिलेगा।

    हल्दी और बेसन

    औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी हमारी सेहत ही नहीं त्वचा के लिए भी काफी गुणकारी होती है। बेसन के साथ हल्दी मिलाकर लगाने से स्किन को काफी फायदा पहुंचता है। इस स्क्रब को तैयार करने के लिए आधा चम्मच हल्दी और 2 चम्मच बेसन में पानी या दूध मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट स्क्रब की तरह हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएं। हफ्ते में एक बार इसका इस्तेमाल फायदेमंद होगा।

    बेसन और ओटमील

    बेसन और ओटमील से तैयार स्क्रब आपकी त्वचा को निखारने में काफी असरदार है। इसे बनाने के लिए 2 चम्मच बेसन और 2 चम्मच ओटमील मिलाकर साथ में इसे पीस लें। अब इसमें शहद और नींबू की कुछ बूंदे डालकर पेस्ट तैयार करें और चेहरे पर एक-दो मिनट तक स्क्रब करने के बाद मुंह धो लें।

    खबरें और भी

    बेसन और चावल का आटा

    चावल का आटा भी हमारी त्वचा के लिए काफी गुणकारी होता है। इसका स्क्रब तैयार करने के लिए बराबर मात्रा बेसन और चावल का आटा मिलाकर गुलाब जल या दूध की मदद से एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे स्क्रब की तरह इस्तेमाल करने से फायदा मिलेगा।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik