Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Acne Skincare: क्या आप भी गर्मियों में रहते हैं एक्ने से परेशान, तो इन स्किन केयर टिप्स से करें इनका समाधान

    Updated: Fri, 19 Apr 2024 11:56 AM (GMT+05:30)

    गर्मी में त्वचा से जुड़ी समस्याओं में एक्ने काफी आम है। ज्यादा पसीना आने और ऑयल बनने की वजह से भी एक्ने की समस्या हो सकती है। इसलिए इस आर्टिकल में हम ...और पढ़ें

    गर्मियों में एक्ने से बचने के लिए अपनाएं ये स्किन केयर टिप्स
    गर्मियों में एक्ने से बचने के लिए अपनाएं ये स्किन केयर टिप्स

    HighLights

    1. गर्मी में एक्ने की समस्या काफी बढ़ जाती है।
    2. गर्मी में ज्यादा पसीना आने और ऑयल प्रोडक्शन की वजह से एक्ने होता है।
    3. डबल क्लेंजिंग, एक्सफोलिएशन और भरपूर मात्रा में पानी पीने से एक्ने कम किए जा सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। चुभती, जलती गर्मी का मौसम अपने साथ कई स्किन की समस्याएं भी लेकर आता है। गर्मी की वजह से काफी पसीना आता है, जिसकी वजह से त्वचा के पोर्स क्लॉग हो सकते हैं। डेड सेल्स और पसीना त्वचा के पोर्स को क्लॉग कर देते हैं। इसके अलावा, धूप में यूवी किरणों की वजह से भी इंफ्लेमेशन और सन बर्न का खतरा होता है। गर्मियों में एक्ने (Acne) की समस्या से सबसे ज्यादा ऑयली और एक्ने प्रोन स्किन वाले लोगों को परेशानी होती है। इसलिए इस मौसम में खास स्किन केयर फॉलो करना जरूरी होता है। इस आर्टिकल में हम बताने वाले हैं कि गर्मियों में ब्रेकआउट्स (Acne Skincare) को कैसे कम किया जा सकता है।

    डबल क्लेंजिंग करें

    गर्मियों में हम बार-बार सनस्क्रीन लगाते हैं, कई सीरम लगाते हैं, जो नॉर्मल फेस क्लेंजर से साफ नहीं होते हैं। इसके कारण वे स्किन के पोर्स को ब्लॉक करने लगते हैं और एक्ने हो सकता है। इसलिए रोज रात को डबल क्लेंजिंग करें। किसी ऑयल बेस्ड क्लेंजर से अपना मेकअप और सनस्क्रीन साफ करें और उसके बाद फोमिंग या जेल बेस्ड क्लेंजर से अपना चेहरा साफ करें। इससे आपकी स्किन अच्छे से साफ होगी और ब्रेकआउट्स का खतरा कम होगा।

    मॉइस्चराइज करना न भूलें

    अक्सर हम सोचते हैं कि हमारी स्किन ऑयली है, इसलिए हमें मॉइस्चराइज करने की जरूरत नहीं है, लेकिन इसकी वजह से स्किन और ज्यादा ऑयल प्रोड्यूस करने लगती है, जिससे एक्ने का जोखिम बढ़ जाता है। इसलिए किसी जेल बेस्ड मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें, ताकि त्वचा को नमी मिले और त्वचा को सूदिंग एहसास मिले।

    यह भी पढ़ें: टैनिंग ने छीन लिया है त्वचा का निखार, तो इन नुस्खों से चमक उठेगी रंगत

    एक्सफोलिएट करें

    गर्मी में पसीना और डेड सेल्स की वजह से पोर्स क्लॉग होने लगते हैं। इसलिए अपने पोर्स को साफ रखने के लिए हफ्ते में कम से कम एक दिन स्किन एक्सफोलिएट करें। एक्सफोलिएट करने के लिए केमिलकल पील का इस्तेमाल कर सकते हैं, इससे ब्लैक हेड्स, व्हाइट हेड्स और त्वचा में जमा हुई गंदगी आसानी से साफ हो जाती है।

    खबरें और भी

    सनस्क्रीन स्किप न करें

    सनस्क्रीन आपकी त्वचा को हानिकारक किरणों से बचाती है। धूप की वजह से एक्ने की सूजन बढ़ सकती है और डार्क स्पॉट्स भी हो सकते हैं। इसलिए घर से बाहर कदम रखने से पहले सनस्क्रीन लगाना न भूलें और अगर आप काफी लंबे समय तक धूप में रहने वाले हैं, तो हर 3-4 घंटे पर सनस्क्रीन रीअप्लाई करें।

    पानी पीना न भूलें

    गर्मियों में तेज धूप की वजह से शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जिसकी वजह से भी एक्ने हो सकता है। इसलिए समय समय पर पानी पीते रहें। पानी पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है और त्वचा की ड्राईनेस भी कम होती है। इन वजहों से भी एक्ने की समस्या कम होती है।

    यह भी पढ़ें: गर्मियों में दिखना चाहती हैं स्टाइलिश, तो इन फुटवियर्स को करें अपने कलेक्शन में शामिल

    Picture Courtesy: Freepik