विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चेहरे पर आएगा निखार, दाग-धब्बे भी होंगे कम; बस इस तरीके से करें Vitamin-E Capsule का इस्तेमाल

Published: Wed, 23 Apr 2025 07:00 AM (IST)Updated: Wed, 23 Apr 2025 07:16 AM (IST)

विटामिन-ई स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसलिए विटामिन-ई कैप्सुल स्किन केयर (Skincare Tips) के लिए काफी पसंद किया ...और पढ़ें

Vitamin-E कैप्सुल का इन तरीकों से करें इस्तेमाल (Picture Courtesy: Freepik)
Vitamin-E कैप्सुल का इन तरीकों से करें इस्तेमाल (Picture Courtesy: Freepik)

HighLights

  1. विटामिन-ई स्किन के लिए एक जरूरी विटामिन है
  2. यह फाइन लाइन्स को कम करता है
  3. विटामिन-ई स्किन की इलास्टिसिटी को भी बढ़ाता है

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। विटामिन-ई (Vitamin-E) एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो त्वचा को स्वस्थ, ग्लोइंग और जवां बनाए रखने में मदद करता है। यह न केवल त्वचा को मॉइश्चर देता है, बल्कि झुर्रियों, डार्क स्पॉट्स और सूरज की हानिकारक किरणों से भी बचाता है।

इसलिए विटामिन-ई कैप्सूल (Vitamin-E Capsules for Skin) का इस्तेमाल स्किन केयर रूटीन में शामिल करना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि ग्लोइंग स्किन पाने के लिए चेहरे पर विटामिन-ई कैप्सूल का इस्तेमाल कैसे करें।

विटामिन-ई के फायदे त्वचा के लिए (Vitamin-E Capsule Benefits)

एंटी-एजिंग गुण- विटामिन-ई कोलेजन प्रोडक्सन को बढ़ाकर झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करता है।

नमी प्रदान करना- यह ड्राई स्किन को हाइड्रेट करके कोमल और मुलायम बनाता है।

डार्क स्पॉट्स कम करना- नियमित इस्तेमाल से पिगमेंटेशन और दाग-धब्बे हल्के होते हैं।

सन डैमेज से बचाव- यह सूरज की यूवी किरणों से त्वचा की सुरक्षा करता है।

चेहरे की चमक बढ़ाना- त्वचा के टेक्सचर को सुधारकर ग्लोइंग इफेक्ट देता है।

यह भी पढ़ें: शरीर में हो रही हैं 7 परेशानियां, तो समझ जाएं कम हो रहा है Vitamin-E; बचाव के लिए खाएं ये चीजें

विटामिन-ई कैप्सूल का इस्तेमाल कैसे करें? (How to Use Vitamin-E Capsules?)

सीधे त्वचा पर लगाएं

  • सबसे आसान तरीका है विटामिन-ई कैप्सूल को सीधे चेहरे पर लगाना।
  • एक विटामिन-ई कैप्सूल को काटकर उसका तेल निकाल लें।
  • इसे अपनी उंगलियों की मदद से चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से मसाज करके लगाएं।
  • 20-30 मिनट तक लगा रहने दें, फिर ठंडे पानी से धो लें।
  • सप्ताह में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करें।

विटामिन-ई + एलोवेरा जेल

  • एलोवेरा जेल के साथ विटामिन-ई मिलाकर लगाने से त्वचा को डीप हाइड्रेशन मिलता है।
  • 1 चम्मच एलोवेरा जेल में 1 विटामिन-ई कैप्सूल का तेल मिलाएं।
  • इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • फिर पानी से धो लें।

विटामिन-ई + शहद और दही

  • शहद और दही के साथ विटामिन-ई मिलाकर लगाने से त्वचा में चमक आती है।
  • 1 चम्मच शहद, 1 चम्मच दही और 1 विटामिन-ई कैप्सूल मिलाएं।
  • इस पैक को चेहरे पर 20 मिनट तक लगा रहने दें।
  • गुनगुने पानी से धो लें।

विटामिन-ई + नारियल तेल

  • ड्राई स्किन के लिए यह कॉम्बिनेशन बेहद फायदेमंद है।
  • 1 चम्मच नारियल तेल में 1 विटामिन-ई कैप्सूल मिलाएं।
  • रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं और सुबह धो लें।

विटामिन-ई + गुलाब जल

  • सेंसिटिव स्किन के लिए यह कॉम्बिनेशन बहुत अच्छा है।
  • 2 चम्मच गुलाब जल में 1 विटामिन-ई कैप्सूल मिलाएं।
  • कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें।

इन बातों का ध्यान रखें

  • अगर आपकी त्वचा ऑयली है, तो विटामिन-ई का ज्यादा इस्तेमाल न करें।
  • पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
  • अगर किसी प्रकार की एलर्जी हो तो डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।

यह भी पढ़ें: कोलेजन बनाने में मदद करते हैं ये 10 फूड्स, जवां त्वचा के लिए 30 के बाद जरूर करें डाइट में शामिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।