यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Acne: जानें कुछ लोगों को क्यों नहीं होते पिंपल? आखिर क्या हैं इसकी वजह
मौसम में बदलाव होते ही हमारी लाइफस्टाइल भी बदलने लगती है। बदलते मौसम का असर सिर्फ हमारी सेहत ही नहीं बल्कि त्वचा पर भी पड़ता है। खासकर मानसून में पिंप ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Acne Causes: चेहरे पर एक्ने (Acne) या पिंपल्स (Pimples) से हम सभी परेशान रहते हैं। मौसम बदलता है तो पिंपल्स का ब्रेकआउट होना आम बात है। कई बार पिंपल्स की वजह से लोग इतना परेशान हो जाते हैं कि बाहर निकलना ही छोड़ देते है। चेहरे पर पिंपल्स से महिलाओं को बहुत डर लगता है, उन्हें लगता है कि इससे उनकी खूबसूरती बिगड़ जाएगी। इसलिए इससे छुटकारा पाने के लिए वे कई उपाय करती हैं। कुछ लोग बहुत लकी होते हैं जिन्हें जीवन में कभी भी पिंपल्स की शिकायत नहीं होती। लेकिन आखिर ऐसा क्यों है कि कुछ लोगों को कभी भी पिंपल्स नहीं होते?
जीन्स
एक्ने या पिंपल्स होने में आपके जीन्स (Genes) बहुत बड़ा फैक्टर है। अगर आपके घर में किसी को भी पिंपल्स (Pimples) की शिकायत नहीं रही है, तो हो सकता है आपको भी न हों।
हार्मोनल बैलेंस
हार्मोनल चेंज ( Hormonal Change) पिपंल्स होने का बहुत बड़ा कारण है। अक्सर हार्मोनल चेंज की वजह से पिंपल की समस्या बढ़ जाती है। दरअसल, हार्मोन में बदलाव होने के कारण त्वचा का पीएच संतुलन बिगड़ जाता है और त्वचा में तेल का उत्पादन बढ़ जाता है, जिसके वहज से पिम्पल निकलने लगते हैं। वहीं, हार्मोनल बैलेंस होने से पिपंल नहीं होते।
स्किन ऑयल
मुंहासे की समस्या तब पैदा होती है, जब स्किन से निकलने वाले ऑयल (Sebum) का उत्पादन बढ़ जाता है और वह स्किन पर फैल नहीं पाता तो यह स्किन सेल्स को ब्लॉक कर देता है। उनमें मौजूद ऑयल वहीं जम जाता है। ऑयल के स्किन सेल्स में जमा होने के कारण पिंपल्स हो जाते हैं। अगर स्किन का ऑयल का बनना बैलेंस होगा तो पिंपल्स नहीं होंगे।
स्किन केयर रुटीन
मुंहासे की समस्या तब पैदा होती है जब आप अपनी स्किन का खयाल नहीं रखते हैं। एक्सपर्ट भी एक निश्चिच स्किन केयर रुटीन फॉलो करने की सलाह देते हैं। जो लोग रोजाना एक निश्चित स्किन केयर रूटीन को फॉलो करते हैं, उन्हें पिपंल्स की समस्या नहीं होती।
खबरें और भी
हेल्दी डाइट
शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए संतुलित आहार लेना बहुत जरूरी है। खाने में हरी सब्जियां, फल, नट्स व सीड्स, अंडे आदि को जरूर शामिल करना चाहिए। जो लोग संतुलित आहार लेते हैं उन्हें पिंपल्स की समस्या नहीं होती।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Courtesy: Freepik