Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सोनम कपूर ने फ्रेंड की शादी में पहनी लाल घारचोला साड़ी, शादी में ट्रेडिशनल और खूबसूरत लुक के लिए है बेस्ट ऑप्शन

    Updated: Wed, 07 Feb 2024 07:45 AM (IST)

    सोनम कपूर फैशन आइकॉन मानी जाती हैं। बात जब फैशन और स्टाइल की होती है तो सोनम कपूर का नाम उस लिस्ट में जरूर शामिल होता है। हाल ही में वो मशहूर फोटोग्रा ...और पढ़ें

    शादी में लाल घारचोला साड़ी में सोनम कपूर नजर आईं बेहद खूबसूरत
    शादी में लाल घारचोला साड़ी में सोनम कपूर नजर आईं बेहद खूबसूरत

    HighLights

    1. फोटोग्राफर अपेक्षा मेकर की शादी में सोनम कपूर नजर आईं लाल बांधनी साड़ी में।
    2. बांधनी प्रिंट साड़ियां हैं गुजरात की खासियत।
    3. ट्रेडिशनल मौके पर पहनने के लिेए बेस्ट होती हैं रंग-बिरंगी बांधनी साड़ियां।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने एक्टिंग से ज्यादा फैशन और स्टाइल को लेकर सुर्खियों में रहती हैं और नो डाउट उनका स्टाइल बहुत ही अलग होता है। ट्रेडिशनल हो या मॉडर्न हर तरह के आउटफिट्स को वो बखूबी कैरी करती हैं। उनके वार्डरोब में आउटफिट्स से लेकर विंटेज ज्वैलरी तक के शानदार कलेक्शन्स मौजूद हैं, जिसे वो किसी भी मौके पर फ्लॉन्ट करने का मौका मिस नहीं करतीं। हाल ही में एक बार फिर वो अपने लुक को लेकर लाइम लाइट बटोर रही हैं। मशहूर फोटोग्राफर और दोस्त अपेक्षा मेकर की ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में हर कोई उनके लुक का हो गया कायल।

    फोटोग्राफर अपेक्षा मेकर के वेडिंग रिसेप्शन में सोनम कपूर का लुक

    5 फरवरी 2024 को सोनम कपूर मुंबई में सेलिब्रिटी फोटोग्राफर और दोस्त अपेक्षा मेकर के वेडिंग रिसेप्शन में शामिल हुईं। जहां वो गुजराती लुक में नजर आईं। इस रिसेप्शन में सोनम ने गोल्डन जरी वर्क वाली लाल घारचोला साड़ी पहनी। जिसे उन्होंने लाल रंग के ही एम्बेलिश्ड ब्लाउज के साथ टीमअप किया था। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Sonam A Kapoor (@sonamkapoor)

    हेयरस्टाइल और मेकअप

    सोनम ने अपने ट्रेडिशनल लुक को बरकरार रखते हुए हेयरस्टाइल में गजरा इस्तेमाल किया था। हाफ टाइड हाफ ओपन हेयरस्टाइल उनके साड़ी लुक पर बेहद जंच रहा था। आंखों में काजल, न्यूड लिपस्टिक, ब्लश और गालों पर ब्लश के साथ मेकअप पूरा किया था।

    ज्वैलरी में गले में नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स, मांग टीका, कंगन कैरी किया था। साड़ी लुक को कंप्लीट करने के लिए गोल्डेन कलर की पोटली कैरी की थी।

    सोनम में इस घारचोला साड़ी को सीधे पल्ले में कैरी किया था। सीधे पल्ले में इस साड़ी का ग्रेस और ज्यादा बढ़ जाताहै। अपने इस लुक से सोनम ने ये प्रूव कर दिया कि शादी-फेस्टिवल में आज भी ट्रेडिशनल प्रिंट वाली साड़ियों का ट्रेंड हिट एंड फिट है। अगर आप भी आने वाली शादी के लिए किस तरह की साड़ी पहनें इसे लेकर हैं कनफ्यूज़, तो घारचोला के साथ बिंदास होकर करें एक्सपेरिमेंट।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः- श्रद्धा कपूर का रेड पैठणी पैंटसूट है संगीत फंक्शन के लिए बेहद स्टाइलिश ऑप्शन, बिंदास होकर कर सकती हैं एन्जॉय

    Pic credit- Instagram