Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कमजोर और पतले बालों के लिए रामबाण है एलोवेरा-गुड़हल तेल, पढ़ें इसे बनाने और लगाने का सही तरीका

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 04:19 PM (IST)

    मॉनसून में बालों का झड़ना एक आम समस्या है लेकिन इसे अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। आइए आपको बताते हैं नेचुरल ऑयल बनाने की विधि। ...और पढ़ें

    एलोवेरा और गुड़हल का तेल (Image Source: AI Generated)

    एलोवेरा और गुड़हल का तेल (Image Source: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हर छोटी-छोटी बातों पर लिया जाने वाला तनाव, प्रदूषण, खराब खानपान जैसी बहुत सी बातें बालों के झड़ने के लिए जिम्मेदार होती हैं। इसके लिए कुछ लोग आसान उपाय के तौर पर बाजार में मिलने वाले महंगे हेयर प्रोडक्ट्स की तरफ भागते हैं, जबकि समाधान घर पर भी निकाला जा सकता है। अगर आप बरसात के मौसम में बालों के झड़ने से परेशान हैं तो एलोवेरा और गुड़हल से बना तेल बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है, आइए जानें इसे बनाने की विधि। 

    एलोवेरा और गुड़हल का तेल 

    एलोवेरा और गुड़हल के फूल दोनों ही नेचुरल चीजें हैं और इनसे बना तेल बालों का झड़ना बहुत हद तक कम कर सकता है। इनमें मौजूद पोषक तत्व बालों को सही पोषण देकर उन्हें बढ़ने में मदद करते हैं। इसके साथ बाल जड़ से मजबूत होने के साथ शाइनी भी दिखने लगते हैं। यहां एलोवेरा और गुड़हल का तेल बनाने की विधि बताई जा रही है: 

    सामग्री 

    • 200-250 ग्राम नारियल का तेल 

    • 5-6 गुड़हल के फूल 

    • 1 मीडियम साइज एलोवेरा का टुकड़ा 

    विधि

    1. इसे बनाने के लिए सबसे पहले गुड़हल के फूलों को धोकर सुखा लें। 

    2. अब एलोवेरा के छोटे-छोटे टुकड़े करके उसमें से पल्प निकाल लें। 

    3. एक भारी सी कड़ाही लें और उसमें नारियल का तेल डालें। 

    4. इस तेल में गुड़हल के फूल और एलोवेरा का ताजा पल्प मिला देना है। 

    5. गैस की आंच एकदम धीमी करके इसे धीरे-धीरे उबलने दें। 

    6. यह प्रोसेस एलोवेरा और गुड़हल के पोषण को तेल में समाने में मदद करेगा। 

    7. इस तेल को 10-15 मिनट तक तब तक गर्म करना है जब तक एलोवेरा जेल पूरी तरह से सूख न जाए। 

    8. जब ऐसा लगे कि तेल में डाली चीजों का रंग बदल रहा है, खासकर भूरा या काला हो रहा है तो समझें कि तेल बस तैयार है। 

    9. गैस से उतारकर इसे ठंडा होने के रख दें। 

    10. इस बात का खास ध्यान रखें की आंच तेज न हो क्योंकि इससे दोनों के पोषण खत्म हो जाते हैं। 

    11. ठंडा होने के बाद तेल को छलनी से छान लें। 

    12. आपका स्पेशल गुड़हल और एलोवेरा का तेल तैयार है। 

    कैसे लगाएं? 

    इस तेल को हफ्ते में दो बार शैंपू करने से पहले लगाएं। शैंपू से एक दिन पहले यानी रात को तेल लगाकर सिर की हल्के हाथ से मालिश करें और अगली सुबह हेयर वॉश कर लें। 

    यह भी पढ़ें- मानसून आते ही झड़ने लग गए हैं बाल, तो ट्राई करें गुड़हल और नारियल तेल से बना ऑयल; रुक जाएगा हेयर फॉल

    यह भी पढ़ें- शैम्पू से लेकर कॉम्बिंग तक: कर्ली बालों के लिए बेस्ट है यह स्पेशल हेयर केयर गाइड

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।