Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Split Ends Remedy: स्प्लिट एंड्स ने रोक दी है बालों की ग्रोथ, तो इस होममेड हेयर मास्क से पाएं लंबे-घने बाल

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Sun, 21 May 2023 04:26 PM (IST)

    Split Ends Remedy आमतौर पर लड़कियां दोमुंहे बालों की समस्या से अक्सर परेशान रहती हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो इस समस्या से परेशान हैं तो पपीत ...और पढ़ें

    दोमुंहे बालों से छुटकारा दिलाएगा ये हेयर मास्क
    दोमुंहे बालों से छुटकारा दिलाएगा ये हेयर मास्क

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Split Ends Remedy: धूल-मिट्टी और प्रदूषण की वजह से हमारी सेहत काफी प्रभावित होने लगी है। बदलते माहौल का हमारी सेहत ही नहीं, बल्कि त्वचा और बालों पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है। बाल हमारी खूबसूरती में अहम भूमिका निभाते हैं। यही वजह है कि लड़का हो या लड़की हर कोई इन दिनों अपने बालों का खास ख्याल रखते हैं। लेकिन अक्सर सही देखभाल और खानपान के बाद भी बालों से जुड़ी समस्याएं लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी रहती है।

    बालों से जुड़ी समस्याएं जैसे बालों का गिरना, टूटना या झड़ना, डैंड्रफ आदि अक्सर बालों को खूबसूरती कम कर देती हैं। दोमुंहे बाल इन्हीं समस्याओं में से एक है, जिससे आमतौर पर लड़कियां काफी परेशान रहती हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो स्प्लिट एंड्स की समस्या से परेशान हैं, तो पपीते के इस्तेमाल से आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं दोमुंहे बालों के लिए कैसे बनाएं पपीते का हेयर मास्क-

    सामग्री

    • नीम का पाउडर
    • नारियल का तेल
    • पपीते का गूदा
    • दही

    ऐसे बनाएं हेयर मास्क

    • दोमुंहे बालों के लिए हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले सभी सामग्रियों को एक कटोरी में लें।
    • अब सभी को अच्छे से मिक्स करें और कुछ समय के लिए ढककर रख दें।
    • बस तैयार है दोमुंहे बालों के लिए पपीते का हेयर मास्क।
    • इसके बाद इस मास्क को ब्रश की मदद से बालों पर अच्छी तरह लगा लें।
    • अब इस हेयर मास्क को बालों पर 25 से 30 मिनट तक लगा रहने दें।
    • नियमित रूप से इस मास्क का इस्तेमाल करने से दो मुंहे बालों की समस्या दूर होगी।

    हेयर मास्क के फायदे

    • दोमुंहे बालों के लिए बनाए गए इस हेयर मास्क की मदद से बालों की बेहतर ग्रोथ होगी।
    • यह हेयर मास्क जड़ों को पोषण देने के साथ ही बालों को मॉइश्चरराइज भी करता है।
    • अगर आप मजबूत, मोटे और घने बाल चाहते हैं, तो इस मास्क को हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
    • कमजोर और पतले बालों की समस्या को दूर करने के लिए यह हेयर मास्क उपयोगी है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik