गलत ब्लश कर सकता है पूरा मेकअप खराब! गोरे, सांवले या डार्क रंग के लिए जानें कौन-सा शेड है सबसे बेस्ट
पाउडर, क्रीम और लिक्विड फॉर्मूला में मिलने वाला ब्लश गालों की खूबसूरती को और भी निखारने का काम करता है। ...और पढ़ें

अपनी त्वचा टोन के अनुसार चुनें सही ब्लश शेड, पाएं खूबसूरत गाल (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। पहले जहां बड़े-बड़े ब्राण्ड भी ब्लश में एक या दो शेड्स के ही ऑप्शन रखते थे, अब इसकी भरमार हो गई है। अब इतने सारे शेड्स के बीच यह तय कर पाना मुश्किल है कि मुझ पर सॉफ्ट रोज अच्छा लगेगा, पीच या फिर वॉयलेट।
वैसे तो ब्यूटी का कोई रूल नहीं होता, लेकिन सही कॉम्प्लैक्शन के साथ सही शेड लुक को और भी बेहतर बनाता है। आइए जानते हैं ब्लश का सही शेड चुनने का तरीका क्या है और आपके स्किन टोन पर कौन-सा ब्लश ज्यादा सूट करेगा।
फेयर टोन के लिए कौन-सा शेड है बेहतर
ऐसे स्किन टोन पर पिंक और पेस्टल सबसे अच्छे लगते हैं, ये कलर्स आपके लिए हैं बेस्ट:-
- बेबी पिंक
- पेल पीच
- सॉफ्ट रोज
मीडियम स्किन टोन पर आजमाएं ये शेड्स
इस स्किन टोन पर काफी सारे शेड्स अच्छे लगते हैं, जिसमें पिंक,पीच ब्रॉन्ज शामिल हैं। ये शेड्स कर सकते हैं ट्राई:-
- सॉफ्ट बेरी
- लाइट टेराकोटा
- स्वीट पीच
ऑलिव स्किन टोन के लिए क्या है बेस्ट
इस तरह की स्किन टोन लाइट या डार्क हो सकती है, लेकिन ऐसी स्किन पर टैन नेचुरली नजर आता है। ऐसे स्किन टोन पर कोरल और पीच बेहतर रिजल्ट देते हैं। ये शेड्स ऑलिव स्किन पर जंचते हैं:-
- बोल्ड पिंक
- गोल्ड पिंक
- अर्दी पिंक
डीप स्किन के लिए चुनें ऐसा ब्लश
इस तरह के स्किन टोन पर रिच बेरीज, क्रीमी चॉकलेट जैसे शेड ज्यादा बेहतर नजर आते हैं। बहुत हल्के या पेस्टल कलर से बचें, ऐसे शेड्स स्किन पर अलग से नजर आएंगे। इस तरह के शेड्स करें टाई:-
खबरें और भी
- डीप पर्पल
- स्पाइस्ड पिंक
- रोज टिंटेड
पीच है सबके लिए
अगर आप अभी भी कन्फ्यूज हो रहे हैं तो फिर ब्लश का सबसे यूनिवर्सल शेड है पीच, जोकि हर स्किन टोन को सूट करता है। जहां एक तरफ पिंक ज्यादा लाइट इफेक्ट दे सकता है, वहीं बेरीज अन्य स्किन टोन पर ज्यादा डीप प्रभाव दिखा सकता है। पीच ब्लश, फेयर स्किन टोन से लेकर डार्क टोन तक सबके साथ बेहतर रिजल्ट दे सकता है।