Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Stretch Marks Remedies: खूबसूरती के आड़े आ रहे हैं स्ट्रेच मार्क्स, तो इन घरेलू नुस्खों से पाएं निजात

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Fri, 13 Jan 2023 09:44 PM (IST)

    त्वचा से जुड़ी समस्या अक्सर हमारी खूबसूरती के आड़े आने लगती है। स्ट्रेच मार्क्स ऐसी ही एक समस्या है जो इन दिनों कई लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है। ऐस ...और पढ़ें

    इन नुस्खों की मदद से पाएं स्ट्रेच मार्क्स से निजात
    इन नुस्खों की मदद से पाएं स्ट्रेच मार्क्स से निजात

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Stretch Marks Remedies: इन दिनों त्वचा संबंधित कई समस्याएं महिलाओं और पुरुषों के बीच परेशानी का विषय बनी हुई हैं। सर्द हवाएं जहां आपकी त्वचा की नमी छीन रही है, तो वहीं त्वचा संबंधी अन्य समस्याएं भी लगातार आपकी खूबसूरती के आड़े आ रही हैं। स्ट्रेच मार्क्स ऐसी ही एक समस्या है, जो महिला या पुरुष किसी में भी देखने को मिल सकती है। अचानक वजन बढ़ने, घटने या फिर किसी वजह से स्किन के खींचने पर स्ट्रेच मार्क्स पड़ जाते हैं। वहीं, ज्यादातर महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान और डिलीवरी के बाद पेट पर स्ट्रेच मार्क्स की समस्या हो जाती है। ऐसे में कई क्रीम आदि का इस्तेमाल करने पर भी इस समस्या से निजात नहीं मिलती है। अगर आप भी स्ट्रेच मार्क्स की समस्या से परेशान हैं, तो इन घरेलू नुस्खों की मदद से जल्द ही इन निशानों से छुटकारा पा सकते हैं।

    ऑलिव ऑयल

    हमारी सेहत के लिए ऑलिव ऑयल कई तरह से फायदेमंद है। विटामिन ई से भरपूर इस तेल को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाने से काफी लाभ मिलता है। अगर आप जल्द ही इन निशानों से निजात पाना चाहते हैं तो रात में इसे लगाकर सोएं। वहीं अगर दिन में इसे लगा रहे हैं तो 20 से 30 मिनट तक लगाकर रखें।

    नारियल तेल

    स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए आप नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। बालों और त्वचा के लिए बेहद लाभकारी नारियल का तेल एंटी इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। ऐसे में त्वचा में मौजूद स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए यह तेल आपके लिए काफी सहायक साबित होगा।

    बादाम का तेल

    सेहत के लिए फायदेमंद बादाम का तेल त्वचा के लिए बेहद गुणकारी है। अगर आप लंबे समय से स्ट्रेच मार्क्स की समस्या से जूझ रहे हैं तो यह तेल आपके लिए काफी मददगार साबित होगा। हालांकि, अगर आप प्रेग्नेंट हैं तो इस तेल का इस्तेमाल ना करें। साथ ही लाल दिखने वाले स्ट्रेच मार्क्स पर भी इसे लगाने से परहेज करें।

    खबरें और भी

    यह नुस्खे भी हैं कारगर

    • अगर आप स्ट्रेच मार्क्स को हल्का करना चाहते हैं तो उसके लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
    • स्ट्रेच मार्क्स की समस्याओं को दूर करने में कोकोआ बटर भी काफी फायदेमंद साबित होगा। सुबह शाम इसे स्किन पर मॉइश्चराइजर की तरह इस्तेमाल करने से जल्द ही फर्क नजर आने लगेगा।
    • अगर आपके स्ट्रेच मार्क्स पुराने हो गए हैं और काले दाग जैसे नजर आने लगे हैं तो इसके लिए आलू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik