यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Christmas Outfits Ideas: क्रिसमस पार्टी में पहनना है रेड, तो ट्राई करें ये आउटफिट्स और पाएं हर किसी की अटेंशन
Christmas Outfits Ideas अगर आप क्रिसमस पार्टी में शामिल होने वाली हैं जहां आपको रेड कलर का आउटफिट पहनना है तो एक नजर डालें इन आउटफिट्स पर जिसमें यकीनन ...और पढ़ें

HighLights
- क्रिसमस पार्टी के लिेए स्टाइलिश रेड आउटफिट्स।
- रेड कलर के इन आउटफिट्स में दिखें खूबसूरत और स्टाइलिश।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ऑफिस, हाउस पार्टी या दोस्तों के साथ क्रिसमस ईवनिंग का प्लान बन गया है और रेड थीम है, तो स्योर अब आप सब कुछ छोड़कर क्या पहनें ये सोच रही होंगी। वैसे तो इसके लिए कई सारे ऑप्शन्स हैं, लेकिन कई बार याद ही नहीं क्या कि ऐसा क्या पहनें जिससे थीम से मैच भी करें और लुक फीका भी न लगें, तो इसके लिए यहां दिए गए ऑप्शन्स पर डालें एक नजर। जो हैं पार्टी के लिए एकदम बेस्ट। यकीनन इन्हें पहनकर आप लूट लेंगी महफिल।
रेड स्ट्रैपलेस ड्रेस
कियारा आडवाणी की तरह आप भी इस मौके के लिए रेड ड्रेस चुन सकती हैं। किस तरह की ड्रेस आपको पसंद है इसका चुनाव आपको करना है। कियारा की तरह स्ट्रेपलेस, रैप या फिर मैक्सी ड्रेस। क्योंकि क्रिसमस के मौक पर बहुत ठंड रहती है, तो कंफर्ट का भी ध्यान रखें। वरना पार्टी में एन्जॉय करने की जगह आप ठिठुरती रहेंगी।
रेड डीप नेक ड्रेस
आप कुछ इस तरह का नी लेंथ डीप नेक ड्रेस भी चुन सकती हैं। इसके साथ ओवरकोट या शॉर्ट जैकेट की लेयरिंग करें। बेहद खूबसूरत लगेगा आपका लुक। रेड अपने आप में कम्प्लीट कलर होता है, तो इसके साथ बहुत ज्यादा मेकअप करने की जरूरत नहीं।
ड्रेप स्कर्ट विद ब्रॉलेट विद जैकेट
अगर आप इस मौके पर कुछ इंडो वेस्टर्न भी ट्राई कर सकती हैं। शिल्पा शेट्टी के इस लुक से ले सकती हैं आइडिया। रेड ड्रेप स्कर्ट को ब्रॉलेट या क्रॉप रेड टॉप के साथ पेयर करें। इसके साथ आप चाहें तो इसी कलर का जैकेट ले सकती हैं या फिर कॉन्ट्रास्ट कलर के साथ भी अच्छा लगेगा।
रेड पैंट सूट
ऐसा बिल्कुल भी नहीं कि पैंट सूट प्रोफेशनल मौकों पर ही पहन सकते हैं। आप क्रिसमस पार्टी पर भी इसे पहन सकती हैं। रेड कलर का पैंट सूट बोल्ड एंड ब्यूटीफुल लुक के लिए बेस्ट ऑप्शन है। स्लीक हेयरस्टाइल के साथ अपने इस लुक को पूरा करें। इसके साथ ज्वैलरी नहीं भी कैरी करेंगे तो अच्छे लगेंगे।
खबरें और भी
हाई स्लिट गाउन
पार्टी में चाहिए हर किसी की अटेंशन, तो इस तरह का थाई हाई स्लिट गाउन पहनें। यकीन मानिए मुड़-मुड़कर देखेंगे आपको लोग। विंटर सीज़न है तो आप वेलवेट फैब्रिक में गाउन चुनें। स्टाइल और कंफर्ट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन।
ये भी पढ़ेंः- सर्दियों में भी दे सकती हैं हर किसी को अपने स्टाइल से मात, इन टिप्स पर ध्यान देकर
Pic credit- Instagram