Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vaseline Hair Care: लिप्स को सॉफ्ट बनाने के साथ बालों की खूबसूरती भी बढ़ाती है वैसलीन, ऐसे करें इस्तेमाल

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Wed, 20 Dec 2023 05:00 AM (GMT+05:30)

    Vaseline Hair Care सर्दियों में स्किन के बाद बालों की कंडीशन भी हो रखी है बेहद खराब तो वैसलीन से आप कर सकती हैं इन दोनों समस्याओं को एक साथ दूर। जी हा ...और पढ़ें

    Vaseline Hair Care: बालों में वैसलीन लगाने के फायदे
    Vaseline Hair Care: बालों में वैसलीन लगाने के फायदे

    HighLights

    1. स्किन और बालों दोनों के लिए वैसलीन है बेहद फायदेमंद।
    2. सर्दियों में बालों से जुड़ी कई समस्याओं का इलाज है वैसलीन।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ठंड के मौसम में स्किन के साथ बालों का रूखापन भी बढ़ जाता है। स्किन की ड्राइनेस दूर करने के लिए तो हम तमाम तरह के उपाय करते हैं, लेकिन बालों के लिए भी क्या इतने जतन करते हैं? शायद जवाब होगा नहीं, क्योंकि बालों की ड्राईनेस से होने वाले नुकसान से हम वाकिफ नहीं, तो आपको बता दें कि स्कैल्प में ड्राइनेस बढ़ने से बाल बहुत ज्यादा मात्रा में टूटते हैं। इस वजह से स्कैल्प की ड्राईनेस को हल्के में न लें। 

    वैसलीन का सर्दियों में बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। फटी स्किन को रिपेयर करने में इससे बेहतरीन कोई दूसरी क्रीम नहीं होती, लेकिन क्या आप जानत हैं इससे बालों से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर की जा सकती है? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं इस बारे में। 

    दोमुंहे बालों का इलाज

    दोमुंहे बालों की वजह से बालों की खूबसूरती तो कम होती ही है साथ ही इससे उनकी ग्रोथ भी रूक जाती है। वैसे तो समय-समय पर ट्रिमिंग कराते रहने से इस समस्या से बचे रहा जा सकता है, लेकिन इस समस्या से निपटने में वैसलीन भी कर सकती है आपकी मदद। इसके लिए बालों के एंड्स पर जैसे आप तेल लगाती हैं, वैसे ही थोड़ी सी मात्रा में वैसलीन लगाएं। बहुत ज्यादा मात्रा में न लगाएं वरना इससे बाल चिपचिपे लगते हैं। 

    डीप कंडीशनिंग के लिए

    बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए उसकी डीप कंडीशनिंग जरूरी है, तो इसमें भी वैसलीन है बेहतरीन ऑप्शन। इसके लिए बालों को हल्का गीला कर लें। हथेलियों पर थोड़ी सी मात्रा में वैसलीन लें और इसे स्कैल्प के साथ लंबाई पर भी अप्लाई करें। 20 से 30 मिनट रखने के बाद धो दें। फिर शैंपू कर लें।

    खबरें और भी

    बालों को उलझने से बचाए 

    ठंड के दिनों में बालों में फ्रिज़ीनेस भी बढ़ जाती है, तो इस परेशानी को आप वैसलीन की मदद से दूर कर सकते हैं। इसके लिए हथेलियों पर वैसलीन लेकर अच्छी तरह उसे मिला लें। बालों में बेहद हल्के से अप्लाई करें। फ्रिजीनेस दूर हो जाएगी। 

    ये भी पढ़ेंः- सर्दियों ने छीन ली है बालों की खूबसूरती, तो तेल नहीं घी से दूर करें एक साथ कई समस्याएं

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic credit- freepik