यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ananya Panday: गर्मियों में ट्रैवल करने के लिए बेस्ट है अनन्या पांडे का ये कैजुअल लुक, आप भी लें टिप्स
Ananya Panday हाल ही में अनन्या पांडे को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जिसमें उनका कूल और कैजुअल अवतार फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। चलिए एक नजर ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Ananya Panday: एक्ट्रेस अनन्या पांडे एक फैशनिस्टा हैं और इसमें किसी को कोई शक नहीं है। वो अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। चाहे बहन की शादी हो, अवॉर्ड नाइट या फिर दोस्तों के साथ मस्ती टाइम उनका आउटफिट सेलेक्शन बेहद शानदार रहता है। अब हाल ही में उन्हें स्पॉट किया गया, जहां उनका कैजुअल फंकी लुक एक परफेक्ट समर वाइब दे रहा था। तो चलिए एक नजर डालते हैं अनन्या पांडे के कूल कैज़ुअल लुक पर।
View this post on Instagram
इंस्टाग्राम पर अनन्या पांडे की कुछ तस्वीरें छाई हुई हैं, जिसमें उनका सार्टोरियल फैशन सेंस खूब पसंद किया जा रहा है। एक्ट्रेस का यह लुक काफी स्टाइलिश और आरामदायक भी दिख रहा है।

क्रॉप टॉप, कम्फी पैंट्स और ट्रैवल शूज को ध्यान से देखें और अपने गो टू लुक के लिए बुकमार्क कर लें। अनन्या को शहर से बाहर जाते हुए कलिना हवाई अड्डे पर देखा गया था, जिसका मतलब है कि ये उनका ट्रैवेल लुक है।

व्हाइट क्रॉप टॉप और गुलाबी जॉगर्स में अनन्या पांडे काफी क्यूट दिख रही हैं। उन्होंने मुंबई की गर्मी को देखते हुए ही ये स्टाइल अपनाया है। क्रॉप्ड टॉप में स्लीवलेस डिटेल्स और एक क्लोज्ड नेकलाइन है। अपनी टोन्ड बॉडी को फ्लॉन्ट करते हुए, अनन्या ने इसे गुलाबी जॉगर्स के साथ जोड़ा।
खबरें और भी
वहीं कानों में छोटे चांदी के झुमके और मोनोक्रोम जूतों के साथ अपने ट्रैवेल लुक को मिनिमल रखा। साथ ही बालों की मिडिल पार्टिंग कर इसे खुला छोड़ रखा है। एक्ट्रेस हमेशा की तरह सुंदर लग रही हैं। न्यूड आईशैडो, मस्कारा से भी आईलैशेज, शार्प आईब्रो और पेस्टल पिंक लिपस्टिक के शेड में अनन्या ने अपने मेकअप को भी काफी मिनिमल रखा। तो अपने नेक्स्ट ट्रिप के लिए आप इसमें से टिप्स जरूर लें।