Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लोग क्यों पहनते हैं पीले कपड़े?

    By Babita KashyapEdited By:
    Updated: Wed, 13 Jul 2016 11:27 AM (IST)

    जो महिलाएं पीले रंग के वस्त्र ज्यादा पहनती हैं उन महिलाओं में आत्मविश्वास तो अधिक होता ही .... ...और पढ़ें

    लोग क्यों पहनते हैं पीले कपड़े?
    लोग क्यों पहनते हैं पीले कपड़े?

    जीवन में रंगों का बहुत महत्व है। रंग खुशी और उल्लास का प्रतीक भी हैं। रंगों को लेकर हर इंसान की पसंद अलग-अलग होती है। किसी को नीला रंग पसंद हैं तो किसी को नारंगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ रंग ऐसे होते हैं जिन्हें अगर वस्त्र के रूप में धारण किया जाये तो हमारी तरक्की निश्चित है। रंग हमेंं ऊर्जा देते हैं और हमारे आत्मविश्वास को भी बढ़ाते हैं।

    रंगों की इस श्रेणी में पीले रंग को सबसे अधिक ऊर्जावान रंग माना जाता है।

    पीले रंग में ऊर्जा बढ़ाने के साथ-साथ मस्तिष्क को अधिक सक्रिय करने के गुण भी होते हैं। एक शोध के अनुसार जो महिलाएं पीले रंग के वस्त्र ज्यादा पहनती हैं उन महिलाओं में आत्मविश्वास तो अधिक होता ही है साथ ही उनकी विभिन्न कार्याे को करने की कार्यक्षमता भी अधिक होती है।

    पढ़ें: जवां दिखना है तो जरूर लगाये ये पानी

    भारत में बहुत से लोग बृहस्पतिवार के दिन इस रंग के कपड़े पहनते हैं। पीले वस्त्र पहनने से सोचने समझने की शक्ति बढ़ती है। इसके साथ ही अगर आप पीले रंग के खाद्य पदार्थो को भी खाएंगे तो आपका शरीर भी स्वस्थ रहेगा। पीले रंग के फल-सब्जियों से हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और पेट संबंधी बीमारियां दूर होती हैं। इसलिये आम, पपीता, संतरा जैसे पीले फलों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

    पीले वस्त्र धारण करने वाले लोग अधिक आकर्षक लगते हैं। पीले रंग से निकलने वाली तरंगे हमारे आत्मविश्वास को बढ़ाती है जिससे हम अधिक आकर्षक नजर आते हैं।

    पढ़ें: अगर आप मॉनसून में दिखना चाहती हैं स्टाइलिश तो अपनाएं ये टिप्स

    खबरें और भी