विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hair Care Tips: बालों में तेल लगाने का सही तरीका जानती हैं आप?

By Ruhee ParvezEdited By:
Published: Thu, 25 Nov 2021 04:15 PM (IST)Updated: Sat, 27 Nov 2021 12:07 PM (IST)

Hair Care Tips तेल मालिश से स्कैल्प में ब्लड सर्क्यूलेशन बढ़ता है बालों को पोषण मिलता है जिससे बाल सेहतमंद ...और पढ़ें

बालों में तेल लगाने का सही तरीका जानती हैं आप?
बालों में तेल लगाने का सही तरीका जानती हैं आप?

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Hair Care Tips: भारत में बालों की तेल से मालिश को बेहद ज़रूरी माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि चमकदार, काले, घने, लंबे और मज़बूत बालों के लिए तेल मालिश महत्वपूर्ण है। यह बात काफी हद तक सही भी है, तेल मालिश से स्कैल्प में ब्लड सर्क्यूलेशन बढ़ता है, बालों को पोषण मिलता है, जिससे बाल सेहतमंद होते हैं। हालांकि, बालों में सिर्फ तेल लगाना ही काफी नहीं है। इसे सही तरीके से लगाना ही फायदेमंद साबित हो सकता है।

तेल मालिश के क्या हैं फायदे?

• तेल बालों के ज़रिए सिर के रोम छिद्रों तक विटामिन और प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों को पहुंचाता है।

• तेल बालों की जड़ो को मज़बूत बनाता है, जिससे बालों की ग्रोथ में मदद मिलती है।

• अगर आपको बाल रूखे हैं, तो आपको ज़रूर तेल लगाना चाहिए।

• तेल बालों को हाइड्रेट कर मुलायम बनाता है।

तेल लगाने का सही तरीका

अगर आप अपने बालों में सही तरीके से तेल की मालिश करेंगी तो रिज़ल्ट भी अच्छा मिलेगा। ये आपको कैसे करना चलिए जान लेते हैं।

• सबके बाल अलग तरह के होते हैं, इसलिए अपने बालों के हिसाब से सही तेल चुनें।

• ऑयली सिर है तो हल्के तेल का ही इस्तेमाल करें। बादाम, नारियल, रुचिरा, जोजोबा, अंगूर के बीज, जैतून जैसे तेल का उपयोग किया जा सकता है।

• रूखे बालों के लिए हमेशा चिकना तेल चुनें। पुदीना, लैवेंडर, चन्दन, गुलाब, टी ट्री, लेमन, चमेली के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।

ऐसे करें मालिश

बालों में मालिश करने से पहले तेल को कुछ सेकेंड गर्म कर लें। फिर बालों की जड़ों पर इसे लगाएं और फिर मालिश करें। सिर पर तेल से मसाज करते वक्त, कुछ मिनटों तक स्कैल्प पर हल्के हाथों से मसाज करें। अगर बाल घुंघराले हैं, तो छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर मसाज करें। सिर की कम से कम 10 से 15 मिनट तक मसाज करें। मसाज के बाद एक तौलिए को गर्म पानी में डुबोकर और निचोड़कर बालों में बांध लें। इससे तेल त्वचा में अंदर तक जाकर नमी पहुंचाएगा।

अगर आपके बाल ऑयली हैं तो तेल को बालों में रात भर के लिए न छोड़ें। सिर्फ 2-3 घंटे बाद सिर धो लें। अगर बाल रूखे हैं, तो रातभर के लिए तेल को लगाया जा सकता है। सुबह शैंपू से सिर धो लें। बाल धोते वक्त कभी भी गर्म पानी को उपयोग न करें। हमेशा समान्य या ठंडे पानी का इस्तेमाल करें।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।