Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बोरिंग काले लाइनर को कहें Bye! ये 5 ट्रेंडी शेड्स हर स्किन टोन को देंगे एकदम बोल्ड लुक

    By Niharika PandeyEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Thu, 30 Apr 2026 08:00 AM (GMT+05:30)

    आज हम आपको बताएंगे अलग-अलग स्किन टोन के लिए आईलाइनर के सही और खूबसूरत शेड्स के बारे में। आप ब्लैक के अलावा ब्राउन, बरगंडी, ऑफ-व्हाइट और एमराल्ड जैसे र ...और पढ़ें

    अपनी आंखों के लिए चुनें सही आईलाइनर शेड्स (Picture Credit- AI Generated)

    अपनी आंखों के लिए चुनें सही आईलाइनर शेड्स (Picture Credit- AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आंखों की खूबसूरती निखारने के लिए आईलाइनर मेकअप का सबसे खास हिस्सा है। आमतौर पर ब्लैक या ब्राउन आईलाइनर सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला शेड है, लेकिन हर स्किन टोन के लिए जैसे लिप कलर या फाउंडेशन के शेड को मैच करना जरूरी है, वैसे ही आईलाइनर का सही टोन आपको एक परफेक्ट लुक देगा। आइए, आईलाइनर के इन कॉमन शेड्स के साथ-साथ आपके स्किन टोन से मैच करने वाले अन्य शेड्स के बारे में जानते हैं।

    डीप ब्लैक

    आईलाइनर का यह शेड सारे आई कलर और स्किन टोन के साथ बहुत ही खूबसूरती से निखरकर आता है। डीप ब्लैक आईलाइनर सबसे न्यूट्रल कलर माना जाता है और सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला शेड भी। लॉन्ग लास्टिंग इफेक्ट के लिए लिक्विड आईलाइनर ज्यादा बेहतर ऑप्शन है।

    चॉकलेट ब्राउन

    ब्लैक के बाद यह दुनियाभर में सबसे ज्यादा यूज होने वाला शेड है। वॉर्म स्किन टोन के साथ यह काफी अच्छा इफेक्ट देता है। वहीं कूल टोन वाले भी इस शेड को अप्लाई कर सकते हैं, बस सही चॉकलेट शेड चुनना जरूरी है।

    बरगंडी

    यह बोल्ड शेड माना जाता है, जोकि काफी उभरकर नजर आता है। ब्लू, ग्रीन और ब्राउन आइज के साथ काफी अच्छा लुक देता है। यह वॉर्म और कूल दोनों ही स्किन टोन के साथ बेहतर रिजल्ट देता है। बरंडी आपकी आंखों के व्हाइट हिस्से को और भी ज्यादा ब्राइट दिखाता है।

    खबरें और भी

    ऑफ व्हाइट

    क्रीमी व्हाइट लाइनर का एक हल्का-सा टच आपकी आंखों को एक अलग लुक देता है। स्किन टोन और आई कलर के हिसाब से यह काफी न्यूट्रल शेड है। इससे एक नेचुरल लुक मिलता है।

    एमराल्ड

    ब्राउन आइज और सारे स्किन टोन पर यह शेड काफी आकर्षक नजर आता है। ग्लैमरस लुक के लिए आप किसी खास मौके पर एमराल्ड टोन का आईलाइनर ट्राई कर सकते हैं।

    आंखों को मिले न्यूट्रिशन भी

    लंबे समय तक आईलाइनर का इस्तेमाल करते भी हैं तो केमिकल युक्त आईलाइनर की जगह नेचुरल का चुनाव करें। आईलाइनर में मौजूद विटामिन ई एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है और स्किन को पोषण देता है। वहीं कैमोमाइल और एलोवेरा एक्सट्रैक्ट युक्त आईलाइनर आंखों को ठंडक और नमी देता है।