Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Trendy Blouse Designs: शोभिता धुलिपाला के ये ब्लाउज़ डिज़ाइन्स हैं शादी-पार्टी से लेकर ऑफिस तक के लिए परफेक्ट

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Fri, 25 Aug 2023 02:33 PM (IST)

    Trendy Blouse Designs अगर आप शादी पार्टी आउटिंग इवेंट या ऑफिस में साड़ी कैरी करने वाली हैं जिसमें आपको नजर आना है सबसे हटके तो इसके लिए उसे कुछ यूनिक ...और पढ़ें

    Trendy Blouse Designs: शोभिता धुलिपाला के ट्रेंडी ब्लाउज़ डिज़ाइन्स
    Trendy Blouse Designs: शोभिता धुलिपाला के ट्रेंडी ब्लाउज़ डिज़ाइन्स

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Trendy Blouse Designs: शोभिता धुलिपाला खूबसूरत, टैलेंटेड और बेहद स्टाइलिश एक्ट्रेस हैं। इनके यूनिक स्टाइल की झलक आप इनके सोशल मीडिया पर देख सकते हैं। वैसे हाल ही में इनकी मेड इन हेवन 2 सीरिज रिलीज हुई है। वहां भी इनका हर एक लुक देखने लायक है। साड़ी हो, सूट या फिर दूसरे आउटफिट्स, उन्होंने इन सभी को इतना बखूबी कैरी किया है कि सीरिज को देखते हुए स्टोरी पर कम इनके लुक पर ज्यादा फोकस रहता है, तो अगर आप कोई शादी-पार्टी या इवेंट अटेंड करने वाली हैं, जहां आपको साड़ी पहनना है और इसमें सबसे अलग भी नजर आना है, तो शोभिता के इन ब्लाउज़ डिज़ाइन्स पर डालें एक नजर। ब्लाउज़ इतने स्टाइलिश है कि आपको महंगी साड़ी पर पैसे नहीं खर्च करने, बस ब्लाउज़ में करना है इन्वेस्ट।

    इवेंट के लिए

    View this post on Instagram

    A post shared by Sobhita (@sobhitad)

    अगर आपकी किसी फ्रेंड की शादी है, जहां आप साड़ी कैरी करने वाली हैं, लेकिन उसमें आपको स्टाइलिश भी नजर आना है, तो महंगी साड़ी पर पैसे खर्च करने की जगह ब्लाउज़ के साथ एक्सपेरिमेंट करें। जिसके लिए आप शोभिता का ये ब्लाउज़ कर सकती हैं ट्राई। 

    शादी के लिए

    अगर आपकी हाल-फिलहाल शादी हुई है और उसके बाद कोई फंक्शन या इवेंट अटेंड करने वाली हैं, जहां आप दिखना चाहती हैं सबसे अलग और खूबसूसत, तो कुछ इस तरह के ब्लाउज़ कर सकती हैं कैरी। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Sobhita (@sobhitad)

    View this post on Instagram

    A post shared by Sobhita (@sobhitad)

    कॉकटेल पार्टी के लिए

    कॉकटेल पार्टी में अगर साड़ी पहनने की सोच रही हैं, तो डेफिनेटली वहां फुल या क्वॉर्टर स्लीव ब्लाउज़ नहीं पहनना चाहेंगी। कुछ ऐसा सर्च कर रही हैं, जिसमें आप दिखें एकदम हटके, तो शोभिता जैसा कुछ इस तरह का ब्लाउज़ स्टिच करवा सकती हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sobhita (@sobhitad)

    View this post on Instagram

    A post shared by ESTIE (@estiecouture)

    ऑफिस के लिए

    ऑफिस में साड़ी पहननी है, लेकिन ऐसे ब्लाउज़ के साथ, जो बहुत रिविलिंग भी न हो, लेकिन उसमें लुक स्टाइलिश भी नजर आए, तो आप ये ऑप्शन चुन सकती हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Sobhita (@sobhitad)

    View this post on Instagram

    A post shared by Sobhita (@sobhitad)

    आउटिंग के लिए

    फ्रेंड्स के साथ आउटिंग का प्लान है या किटी पार्टी में जाना है जहां आप अपने साड़ी लुक से करना चाहती हैं लेडीज़ को अट्रैक्ट, तो इस तरह का ब्लाउज़ है परफेक्ट च्वॉइस।