Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बालों में होने वाली ये समस्याएं खोलती हैं आपके सेहत की पोल

    By Priyanka SinghEdited By:
    Updated: Thu, 21 Jan 2021 08:16 AM (GMT+05:30)

    टूटते-झड़ते बालों की समस्या तो कभी दूर हुई ही नहीं अब लोगों में उम्र से पहले बालों के सफेद होने जैसी समस्याएं भी शुरु हो गई। बालों से जुड़ी ज्यादातर स ...और पढ़ें

    उलझे और गंदे बालों से बेहद परेशान युवती
    उलझे और गंदे बालों से बेहद परेशान युवती

    चेहरे की तरह बाल भी आपकी सेहत का आईना होता है। गंदे, उलझे, पतले और सफेद बाल महज बढ़ती उम्र और सही देखभाल न होने की दास्तां ही बयांं नहीं करते बल्कि बॉडी में न्यूट्रिशन की कमी, तनाव, चिंता जैसी परेशानियां भी बताते हैं। तो अगली बार जब भी आपके बालों में किसी तरह का बदलाव दिखें तो समझ जाएं आपके बॉडी में किसी चीज़ की कमी हो रही है और इसे सही करने के लिए सबसे पहले अपना खानपान सुधारें।

    पतले बाल: मतलब बॉडी में पोषक तत्वों की कमी 

    जैसा कि आप जानते हैं बालों की ग्रोथ में प्रोटीन की भूमिका सबसे खास होती है। तो अगर आपके बाल पतले हो रहे हैं तो ये संकेत है कि आपके शरीर में प्रोटीन की कमी हो रही है। तो इसके लिए अपनी डाइट में प्रोटीन से भरपूर चीज़ों, जैसे- पनीर, पालक, अंडे, नट्स और बेरीज़ को शामिल करें।

    लगातार झड़ते बाल: हार्मोनल असंतुलन  

    सबसे आम समस्या है जिससे महिलाओं से लेकर पुरुष तक परेशान रहते हैं। जिसका सबसे बड़ा कारण हार्मोन्स का असंतुलन। किसी हेल्थ प्रॉब्लम, तनाव, चिंता की वजह से बॉडी में हार्मोन्स का लेवल घटता-बढ़ता रहता है, इससे बाल बहुत ज्यादा टूटते-गिरते हैं। तो इसके लिए जरूरी खानपान और दवाएं लें। 

    सफ़ेद बालः ज़्यादा स्ट्रेस 

    समय से पहले ही अगर आपके बाल सफेद होने लगें तो ये इशारा करता है कि आप बहुत ज्यादा तनाव में हैं। तनाव से पिग्मेंट पैदा करनेवाले सेल्स डैमेज हो जाते हैं, जिसके कारण बाल समय से पहले सफ़ेद होने लगते हैं। आपको विटामिन बी12 का टैबलेट लेना चाहिए और तनाव लेने से बचना चाहिए।

    खबरें और भी

    डैंड्रफ़: स्किन प्रॉब्लम

    स्किन प्रॉब्लम्स जैसे सोरियासिस और खुजली सिर की त्वचा को पपड़ीदार बना सकती हैं। तो डैंड्रफ़ आने और कई उपायों के बाद भी न जाने की ये एक बड़ी वजह हो सकती है। तो अगर आपके सिर की त्वचा ड्राय, लाल या वाइट पैचेज वाली लगे तो तुरंत डर्मैटोलॉजिस्ट से मिलें। 

    रूखे और बेजान बाल: धूप का ज्यादा एक्सपोज़र

    धूप बालों को रूखा, बेजान और कम़जोर करने का काम करता है। बहुत ज्यादा धूप के एक्सपोज़र से बालों की रंगत खोने लगती है, उनका टेक्सचर बिगड़ने लगता है। तो अगर आप भी इस समस्या से दो-चार हो रही हैं तो धूप से बालों को बचाएं, अच्छी तरह से कवर करने के बाद ही बाहर निकलें। 

    Pic credit- freepik