Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hair Care: हेड वॉश के बाद भी दूर नहीं होती चिपचिपे बालों की समस्या, तो कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां

    Updated: Thu, 23 May 2024 08:15 AM (IST)

    कई बार बाल धोने के बाद भी वो चिपचिपे ही नजर आते हैं उन्हें मैनेज करना मुश्किल हो जाता है। अगर आपके साथ भी है ये प्रॉब्लम तो इसके लिए शैंपू कंडीशनर लगा ...और पढ़ें

    चिपचिपे बालों की परेशानी दूर करने वाले उपाय (Pic credit- freepik)
    चिपचिपे बालों की परेशानी दूर करने वाले उपाय (Pic credit- freepik)

    HighLights

    1. गर्मी में बालों की जड़ों में पसीना भर जाता है जिस वजह से बाल चिपचिपे हो जाते हैं।
    2. सही तरीके से शैंपू और कंडिशनिंग से दूर कर सकते हैं चिपचिपे बालों की समस्या।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। महिला हो या पुरुष, काले, घने बाल पर्सनैलिटी में चार चांद लगाने का काम करते हैं, लेकिन धूप, प्रदूषण, अनहेल्दी डाइट, हेयर केयर रूटीन की कमी और किसी तरह की फिजिकल प्रॉब्लम का असर सबसे पहले और ज्यादा बालों पर ही देखने को मिलता है। इन चीजों के चलते बाल झड़ने व गंजेपन की समस्या बहुत आम हो चुकी है। गर्मियों में एक और समस्या जो बहुत ज्यादा परेशान करती है वो है चिपचिपे बाल।

    हेड वॉश करने के दो से तीन दिन बाद ही बाल चिपचिपे नजर आने लगते हैं। जिसके चलते स्टाइलिंग बहुत मुश्किल हो जाती है। शैंपू, कंडीशनर का सही तरीके से इस्तेमाल न करना ऑयली स्कैल्प की वजह बन सकता है। गर्मियों में चिपचिपे बालों की समस्या दूर करने के लिए इन टिप्स पर करें गौर।

    हेड वॉश का सही तरीका

    सही तरीके से शैंपू न करना बन सकता है चिपचिपे बालों की वजह। बहुत से लोग शैंपू को सिर्फ बालों को ऊपरी हिस्से पर लगाते हैं, शैंपू स्कैल्प तक नहीं पहुंच पाता। इसके लिए शैंपू को पानी में मिलाकर घोल तैयार करें और फिर उससे बालों को धोएं। इससे स्कैल्प की भी अच्छे से सफाई हो जाती है। 

    ये भी पढ़ें: रूखे, बेजान और दोमुंहे बालों के लिए वरदान साबित हो सकता है दही, बस ऐसे करना होगा इस्तेमाल

    कंडीशनर लगाने का तरीका

    कंडीशनर को कभी भी स्कैल्प पर अप्लाई न करें। इससे भी बाल चिपचिपे नजर आते हैं। कंडीशनर को हमेशा बालों की लंबाई पर लगाया जाता है। इससे बालों की फ्रिजीनेस दूर होती है और उन्हें मैनेज करना आसान होता है। कंडीशनर को शैंपू के बाद लगाना चाहिए। गीले बालों में बालों की लेंथ पर लगाएं और दो मिनट रखने के बाद पानी से धो लें। 

    खबरें और भी

    स्कैल्प से ऑयल निकालना है जरूरी

    बाल धोने से पहले चंपी करने को जरूरी बताया जाता है, लेकिन अगर आपने सही तरीके से बाल नहीं धोया, तो बालों से पूरा ऑयल नहीं निकल पाता और इस वजह से शैंपू के बाद भी वो ऑयली नजर आते हैं। शैंपू और पानी का घोल बनाकर धीरे-धीरे उसे स्कैल्प पर डालें और उंगलियों की मदद से स्कैल्प की मसाज करें। फिर पानी से धो लें। इससे स्कैल्प एकदम डीप क्लीन हो जाएगा। 

    ये भी पढ़ेंः- बालों को हाइलाइट कराने का है प्लान? तो पहले ही जान लें इससे होने वाले नुकसान