Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    तेज चिलचिलाती धूप बना सकती है आपके बालों को बेजान, उन्हें जड़ों से मजबूत बनाने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय

    Updated: Sat, 08 Jun 2024 06:26 PM (IST)

    गर्मी का प्रभाव सिर्फ आपकी त्वचा और स्वास्थ्य तक सिमट कर नहीं रहता। यह बालों को भी काफी नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप गर्मियों में अपने ...और पढ़ें

    गर्मियों में ऐसे करें बालों की Haircare (Picture Courtesy: Freepik)
    गर्मियों में ऐसे करें बालों की Haircare (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. गर्मियों में बालों को खास देखभाल की जरूरत होती है।
    2. तेज धूप की वजह से स्कैल्प को नुकसान हो सकता है और बाल भी डैमेज हो सकते हैं।
    3. गर्मियों में Hair Care के खास टिप्स से अपने बालों को हेल्दी और सुरक्षित रख सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों की शुरूआत होते ही धूप की तपिश दिन पर दिन बढ़ती ही जाती है। ऐसे में सुबह आठ-नौ बजे तक की धूप भी काफी तेज होती है, जिसमें वर्क आउट करना या फिर दिनभर धूप में काम के लिए बाहर निकलना हेयर डैमेज की समस्या पैदा कर देता है। तेज धूप से हुए डैमेज बाल रूखे, बेजान और डल पड़ जाते हैं। इतना ही नहीं, इससे स्कैल्प और बालों की जड़ों को भी नुकसान पहुंचता है। ऐसे में बालों को प्रोटेक्ट करने के लिए सबसे पहले इन्हें तेज धूप से बचाना चाहिए। इसके साथ ही, कुछ कारगर उपायों को अपनाना चाहिए। तो आइए जानते हैं ऐसे कुछ कारगार उपायों के बारे में

    हीट प्रोटेक्टेंट स्प्रे का इस्तेमाल करें

    बालों को धूप से बचाए रखने के लिए हीट प्रोटेक्टेंट स्प्रे का इस्तेमाल करना चाहिए। ये बालों पर आवरण की तरह काम करता है, जो बालों को सूर्य की हानिकारक यूवी किरणों से बचाता है।

    हेल्दी डाइट प्लान फॉलो करें

    शरीर को सम्पूर्ण पोषण देने के लिए संतुलित आहार की जरूरत होती है। ऐसे में बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए भी हेल्दी फूड्स की जरुरत होती है। इसलिए आप बालों को मजबूती प्रदान करने वाले फूड्स को अपनी डाइट प्लान का हिस्सा जरूर बनाएं।

     यह भी पढ़ें: गर्मियों में ये 5 Skin Problems कर सकती हैं आपका जीना दुश्वार, जानें क्या हैं इनसे बचने के उपाय

    कलर कराए बालों की करें एक्स्ट्रा केयर

    यदि आपने अपने बालों को कलर कराया है, तो इसे एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है। क्योंकि कलर में मौजूद केमिकल बालों को रूखा तो बनाते ही हैं। साथ ही, धूप में इनका एक्सपोजर बालों पर हानिकारक प्रभाव डालता है। जिससे बाल और अधिक रूखे बेजान और डल पड़ने लगते हैं।

    खबरें और भी

    बाहर निकलते समय बालों को टोपी या स्कार्फ से कवर करें

    बालों को धूप से बचाने और केयर करने के लिए बाहर निकलने से पहले बालों को टोपी या स्कार्फ से कवर करें। इससे बाल डायरेक्ट धूप के संपर्क में नहीं आएगा, जिससे बालों को नुकसान नहीं होगा।

    बालों को हाइड्रेटेड रखें

    सूर्य के संपर्क में लंबे समय तक रहने से बालों की शाइन खत्म हो जाती है और ये रूखे बेजान हो जाते हैं। ऐसे में अगर आपको धूप में निकलना जरुरी है तो आप बाहर निकलने से पहले खूब पानी पीएं। इसके साथ ही, पानी से भरपूर फल, नारियल पानी, आम पन्ना, लस्सी, छाछ, फलों का जूस, हरी सब्जियां और अन्य हाइड्रेटिंग चीजों का सेवन करें। जिससे आपकी बॉडी अंदरर से हाइड्रेटेड रहेगी और बालों को अंदर से पोषण मिलता रहेगा

     यह भी पढ़ें: Sunscreen खरीदते वक्त सिर्फ SPF ही नहीं, बल्कि इन बातों का भी रखें ख्याल, मिलेगी सन डैमेज से पूरी सुरक्षा