Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mehndi Ceremony को इन एक्सपेरिमेंट्स के साथ बनाएं मजेदार और यादगार

    Updated: Sun, 31 Mar 2024 02:05 PM (IST)

    मेहंदी शादी का बहुत ही खास फंक्शन होता है जिसे बहुत ही धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया जाने लगा है लेकिन कुछ ट्रेंड को यहां सालों से फॉलो किया जा रहा है ...और पढ़ें

    मेहंदी सेरेमनी को इन तरीकों से बनाएं यादगार
    मेहंदी सेरेमनी को इन तरीकों से बनाएं यादगार

    HighLights

    1. आउटफिट, डेकोरेशन, थीम में एक्सपेरिमेंट के साथ मेहंदी सेरेमनी को बना सकते हैं यादगार।
    2. मेहंदी सेरेमनी को बजट में सेलिब्रेट करने के शानदार टिप्स।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शादी के पहले हल्दी, मेहंदी की सेरेमनी पहले भी होती थीं, लेकिन पहले जहां इन्हें बस ऐसे ही निपटाया जाता था, वहीं अब ये इन्हें धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। दुल्हनें मेहंदी फंक्शन के लिए अलग से आउटफिट्स खरीदती हैं। डेकोरेशन से लेकर वेन्यू, फोटोज़ और भी कई तैयारियों के जरिए सेरेमनी को यादगार बनाने की कोशिश रहती है, लेकिन मेहंदी फंक्शन को लेकर कुछ चीज़ें ऐसी सेट हो चुकी हैं कि फोटोज़ देखने के बाद सब कुछ एक जैसा ही लगता है। वही हरे रंग का आउटफिट, वहीं फूलों वाला थीम...तो अगर आप अपने इस फंक्शन को हैपनिंग बनाना चाहती हैं, तो करें इन चीज़ों के साथ एक्सपेरिमेंट। 

    थीम

    आजकल थीम बेस्ड मेहंदी काफी ट्रेंड में है, लेकिन फूलों से सजावट एकमात्र खूबसूरत ऑप्शन नहीं। आप अपनी पसंदीदा मूवी, बुक के बेसिस पर भी थीम चुन सकती हैं, जैसे कि बॉलीवुड, राजस्थानी, मुगल, ड्रीम कैचर आदि। हटके होने के साथ इन थीम्स के साथ फोटोज़ भी अच्छी आएगी।

    View this post on Instagram

    A post shared by Pulkit Samrat (@pulkitsamrat)

    नए ट्रेंडी डिज़ाइन

    मेहंदी न सिर्फ दुल्हन के हाथों को खूबसूरत बनाती है, बल्कि ये महिलाओं के साज- श्रृंगार का भी जरूरी हिस्सा होती है। वैसे तो दुल्हनें शादी के लिए पूरे हाथों को मेहंदी से सजाती है, लेकिन आजकल मिनिमल मेहंदी तेजी से पॉपुलर हो रही है, जो देखने में बिल्कुल भी दुल्हन के लुक को फीका नहीं करती, तो आप भी इस ट्रेंड को ट्राई कर सकती हैं।

    सेल्फी प्वाइंट

    इस रस्म की थीम के हिसाब से सेल्फी प्वाइंट बनवाएं। जहां आप अलग- अलग तरह के पोज़ दे सकें। इसे रंग- बिरंगे फूल व लैंप के अलावा मराठी, गुजराती, मुगल, बंगाली और बॉलीवुड स्टाइल में भी सजा सकती हैं।

    खबरें और भी

    आउटफिट

    View this post on Instagram

    A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet)

    मेहंदी फंक्शन के लिए हरा रंग बहुत ही कॉमन है। दुल्हन के अलावा सहेलियां और घर वाले भी इसी रंग में नजर आते हैं, जिस वजह से अलग नजर आने के लिए थोड़े ज्यादा एफर्ट करने पड़ते हैं, लेकिन अगर आप सिंपल रहते हुए अपने इस फंक्शन को एन्जॉय करना चाहती हैं, तो ग्रीन से हटके कोई कलर चुनें। नया ट्रेंड सेट करें। साथ ही लहंगे से हटकर शॉर्ट स्कर्ट, धोती पैंट्स जैसे ऑप्शन चुनें।

    ये भी पढ़ेंः- संगीत सेरेमनी बरसों तक रहेगी मेहमानों को याद, जब उसे करेंगे अरेंज इन तैयारियों के साथ

    Pic credit- Instagram