Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए आजमाएं मलाई से बने ये 5 जादुई फेस पैक्स, कुदरती निखार का राज

    Updated: Mon, 30 Mar 2026 06:00 AM (IST)

    मलाई से बने फेस पैक्स चेहरे पर प्राकृतिक निखार लाते हैं। साथ ही, त्वचा में नमी भी बनी रहती है। ...और पढ़ें

    मलाई से आएगा चेहरे पर नेचुरल ग्लो (AI Generated Image)

    मलाई से आएगा चेहरे पर नेचुरल ग्लो (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में हम चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए महंगे फेशियल और केमिकल वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर निर्भर हो गए हैं। लेकिन हमारी नानी-दादी चेहरे को निखारने के लिए रसोई में रखी कुछ खास चीजों का ही इस्तेमाल किया करती थीं, जिसमें मलाई भी शामिल है। 

    मलाई एक ऐसा प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है, जो त्वचा को गहराई से पोषण देता है और दाग-धब्बों को दूर कर चेहरे पर गुलाबी निखार आता है। अगर आप भी बेजान और रूखी त्वचा से परेशान हैं, तो मलाई से बने ये 5 फेस पैक्स आपके लिए वरदान साबित हो सकते हैं।

    मलाई और हल्दी फेस पैक

    यह सबसे पुराना और असरदार नुस्खा है। हल्दी में एंटी-सेप्टिक गुण होते हैं और मलाई त्वचा को कोमल बनाती है। यह पैक त्वचा की टैनिंग हटाता है और चेहरे पर तुरंत चमक लाता है।

    • कैसे बनाएं- एक चम्मच मलाई में एक चुटकी हल्दी मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें।
    Malai Face packs
    (AI Generated Image)

    मलाई और बेसन फेस पैक

    अगर आपकी त्वचा ऑयली है या पोर्स में गंदगी जमा हो गई है, तो यह पैक बेहतरीन काम करता है। बेसन एक नेचुरल एक्सफोलिएटर है जो डेड स्किन हटाता है, जबकि मलाई नमी बनाए रखती है।

    • कैसे बनाएं- एक बड़ा चम्मच बेसन और एक चम्मच मलाई को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर सर्कुलर मोशन में रगड़ते हुए लगाएं। सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें।

    मलाई और शहद फेस पैक

    सर्दियों में या रूखी त्वचा वालों के लिए मलाई और शहद का मेल किसी अमृत से कम नहीं है। शहद एक ह्यूमेक्टेंट है जो नमी को त्वचा के अंदर लॉक कर देता है, जिससे चेहरा पूरे दिन हाइड्रेटेड और चमकदार रहता है

    खबरें और भी

    • कैसे बनाएं- एक चम्मच ताजी मलाई में आधा चम्मच शहद मिलाएं। इसे चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें।

    मलाई और गुलाब जल फेस पैक

    अगर आप चाहती हैं कि आपकी त्वचा मखमल की तरह नरम हो जाए, तो यह पैक जरूर ट्राई करें। गुलाब जल त्वचा के pH लेवल को संतुलित करता है और मलाई उसे पोषण देती है, जिससे त्वचा गुलाबी और फ्रेश नजर आती है।

    • कैसे बनाएं- मलाई में कुछ बूंदें गुलाब जल की मिलाएं। इसे सोने से पहले चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें।

    मलाई और ओट्स फेस पैक

    प्रदूषण की वजह से अगर चेहरा बेजान पड़ गया है, तो ओट्स और मलाई का पैक सबसे अच्छा है। यह ब्लैकहेड्स को हटाता है और त्वचा की रंगत को एक समान बनाता है।

    • कैसे बनाएं- पिसे हुए ओट्स को मलाई में मिलाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर इसे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से स्क्रब करें।

    मलाई फेस पैक लगाने के कुछ जरूरी टिप्स

    • हमेशा ताजी और ठंडी मलाई का ही इस्तेमाल करें। पुरानी मलाई से त्वचा में चिपचिपाहट या गंध महसूस हो सकती है।
    • फेस पैक लगाने से पहले चेहरे को सादे पानी से अच्छी तरह साफ कर लें ताकि धूल-मिट्टी निकल जाए।
    • अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा एक्ने-प्रोन है, तो मलाई का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि यह काफी हैवी होती है।