यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बालों को प्राकृतिक रूप से काला बनाए रखने के लिए, अपनी रसोई में मिलने वाली इन चीजों का करें इस्तेमाल
बालों का असमय सफेद होना काफी चिंताजनक हो सकता है। कम उम्र में बालों के सफेद होने की समस्या आजकल लोगों में काफी बढ़ रही है जिसके पीछे कई कारण हो सकते ह ...और पढ़ें

HighLights
- तनाव, खराब खान-पान और केमिकल्स के इस्तेमाल की वजह से बाल जल्दी सफेद होने लगते हैं।
- बालों को लंबे समय तक काला बनाए रखने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं।
- मेहंदी, तेज पत्ता, रोजमेरी आदि की मदद से बालों को काला रखने में काफी मदद मिलती है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। How to Prevent Premature Greying: बढ़ती उम्र के साथ-साथ बालों का सफेद होना एक आम बात है, लेकिन कुछ लोगों के बाल बहुत कम उम्र में ही सफेद होने लगते हैं, जिससे वे लोग उम्र से पहले ही बूढ़े दिखाई पड़ने लगते हैं। बालों के कम उम्र में सफेद होने के पीछे कई कारणों से हो सकते हैं।
इनमें सबसे बड़ी वजहें पोषण की कमी, नशीली चीजों का अत्याधिक सेवन और तनाव हैं, लेकिन इनके अलावा अन्य कारण भी हो सकते हैं। ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए प्राकृतिक चीजों का उपयोग सबसे अच्छा परिणाम देने वाला हो सकता है। इसके लिए आप अपनी किचन में ही उपलब्ध कुछ प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिनसे आप अपने बालों को नेचुरल तरीके से काला बनाए रख सकते हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ प्राकृतिक चीजों के बारे में।
चाय या कॉफी
- इनसे आप अपने बालों को प्राकृतिक रूप से काला बनाए रख सकते हैं।
इस्तेमाल का तरीका- पानी में चाय की पत्ती या कॉफी पाउडर को कुछ देर उबालें और ठंडा होने पर उसे बालों पर लगाएं और कुछ समय बाद वॉश करें। चाय से बालों का रंग काला और कॉफी से बालों का रंग ब्राउन हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: नीली भृंगादि तेल से मिलेगी बालों को जड़ से मजबूती, कुछ ही दिनों में कम हो जाएगा टूटना और झड़ना
मेंहदी और तेजपत्ता
- मेंहदी और तेजपत्ता से भी बालों का रंग गहरा हो सकता है।
इस्तेमाल का तरीका- दो कप पानी में,आधे कप सूखी मेंहदी और 3- 4 तेजपत्ते को उबालें और ठंडा होने पर बालों पर लगाएं। आधे घंटे बाद इसे फिर से शैम्पू से वाश करें।
खबरें और भी
आंवला
- आंवला बालों को कुदरती रूप से काला बनाए रखता है।
इस्तेमाल का तरीका- सूखे हुए आंवला पाउडर को लोहे के बर्तन में रात भर भिगोकर रखें और सुबह इसे अपने बालों में लगाएं और एक घंटे बाद नॉर्मल पानी से वॉश कर लें।
रोजमेरी
- रोजमेरी भी बालों का रंग गहरा करती है।
इस्तेमाल का तरीका- रोजमेरी को पानी में उबालकर ठंडा होने के लिए रखें। ठंडा होने पर इससे बालों की जड़ों से सिरे तक मसाज करें और पानी से वॉश कर लें।
काला अखरोट
- बालों के लिए यह नेचुरल कलर का काम करता है।
इस्तेमाल का तरीका- काले अखरोट के छिलकों को उबालें और ठंडा होने पर डाई की तरह ही कुछ समय लगाकर वॉश करें।
यह भी पढ़ें: Healthy Scalp से ही दूर होगी बाल झड़ने की समस्या, इन टिप्स से पाए साफ और स्वस्थ स्कैल्प