Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Navratri 2023: नवरात्रि के मौके पर ट्रेडिशनल कपड़ों में दिखना है दूसरों से अलग, तो ट्राई करें ये आउटफिट्स

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Mon, 16 Oct 2023 06:15 PM (IST)

    Navratri 2023 नवरात्रि मां दुर्गा की श्रद्धा-अराधना का पर्व है। 9 दिनों तक चलने वाले इस पर्व का हर एक दिन खास होता है। महिलाओं की कोशिश होती है हर दिन ...और पढ़ें

    Navratri 2023: नवरात्रि के लिए स्टाइलिश ट्रेडिशनल वेयर्स
    Navratri 2023: नवरात्रि के लिए स्टाइलिश ट्रेडिशनल वेयर्स

    HighLights

    1. नवरात्रि के मौके पर क्या पहनें जिससे दिखें अलग
    2. ट्रेडिशनल वेयर्स के बेहतरीन ऑप्शन्स नवरात्रि के लिए
    3. खरीदने के अलावा आप इन्हें स्टिच भी करवा सकती हैं।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Navratri 2023: अगर आप नवरात्रि के मौके पर अपना कुछ अलग लुक क्रिएट करना चाहती है, जिससे हर किसी की नजरें बस आप पर ही आकर टिकें, तो यहां दिए गए ट्रेडिशनल वेयर्स का ऑप्शन कर सकती हैं ट्राई। इनमें से कुछ आउटफिट्स आपको कॉमन लग सकते हैं, लेकिन उनमें लुक को कैसे अलग बनाना है, आइए हम देते हैं इसके आइडियाज।

    सीधे पल्लू में साड़ी

    View this post on Instagram

    A post shared by Dolly Jain 🇮🇳 (@dolly.jain)

    साड़ी का ऑप्शन तो एवरग्रीन है, लेकिन साड़ी में दूसरों से अलग दिखना है, तो आपको ड्रेपिंग का कोई और स्टाइल ट्राई करना होगा। जिसमें सबसे बेस्ट है सीधा पल्ले में साड़ी पहनना। नॉर्मली साड़ी का पल्लू आगे से पीछे की ओर रखा जाता है इसमें पीछे से आगे की ओर होता है। लुक को और ज्यादा खूबसूरत, कंफर्टेबल बनाने के लिए कमर बंद लगाएं।

    लहंगा-चोली

    View this post on Instagram

    A post shared by aamna sharif (@aamnasharifofficial)

    नवरात्रों के दौरान होने वाले गरबा में पार्टिसिपेट करने वाली हैं, तो लहंगा-चोली से बेस्ट दूसरा कोई ऑप्शन नहीं। हां क्योंकि आपको अलग दिखने का प्रेशर भी है, तो इसके लिए लहंगा, मैचिंग ब्लाउज़ और दुपट्टा लेने के बजाय थोड़ा कॉन्ट्रास्ट लुक ट्राई करें। मतलब लहंगा अलग कलर का, लहंगे के कलर के साथ जंचता हुआ ब्लाउज़ और साथ में बनारसी दुपट्टा। यकीन मानिए बेहद खूबसूरत लगेगा लुक। दूसरा ऑप्शन है लहंगा और ब्लाउज़ सेम कलर का हो और दुपट्टे का कलर इससे अलग।

    टॉप विद स्कर्ट

    View this post on Instagram

    A post shared by Dulhaniyaa Fashion (@dulhaniyaafashion)

    इस लुक के लिए आपको बहुत ज्यादा इनवेस्टमेंट भी नहीं करनी होगी। बस एक मल्टीकलर स्कर्ट खरीदें और उसे क्रॉप टॉप, टी-शर्ट या ब्रॉलेट के साथ टीमअप करें। वैसे इस तरह का स्कर्ट आप टेलर से स्टिच भी करवा सकती हैं। रंग-बिरंगे कलर वाली ये स्कर्ट नवरात्रि पर पहनने के लिए है बेस्ट। नवरात्रि के नौ रंगों को आप अपनी इस स्कर्ट में शामिल कर सकती हैं। ये ना थोड़ा यूनिक।  

    लहरिया डेनिम जैकेट

    View this post on Instagram

    A post shared by The Banjara Trail (@thebanjaratrail)

    ये लुक तो बहुत ही अलग होगा। आप भीड़ से एकदम ही अलग नजर आएंगी। कुछ इस तरह का जैकेट आप एंकल लेंथ जींस के साथ कैरी करें। ऊपर से डेनिम और नीचे से लहरिया स्टाइल वाला ये जैकेट बेहद खूबसूरत लगेगा। वैसे इसे आप बनवा भी सकती हैं। क्रॉप्ड डेनिम जैकेट को टेलर के पास ले जाएं और नीचे लहरिया फैबिक के साथ टैसल्स या फ्रिजेज लगवाकर बना लें एकदम नया जैकेट।

    खबरें और भी

    कुर्ता-धोती

    View this post on Instagram

    A post shared by SJ - Snneha Jethwa (@sj_snehajethwa)

    इस मौके पर कंफर्टेबल लुक के लिए आप धोती पैंट्स को शॉर्ट कुर्ती के साथ पेयर कर सकती हैं। कुछ इस तरह की कुर्ती को धोती पैंट के साथ पहनेंगी, तो हर कोई हो जाएगा आपके लुक का कायल। 

    ये भी पढ़ेंः- इन 5 आसान से ट्रिक्स को अपनाकर हैवी हो या सिंपल, हर एक साड़ी में नजर आएं सबसे खास

    Pic credit- instagram