Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pimples Home Remedies: पिंपल्स की समस्या से निजात पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा आराम

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Sun, 12 Feb 2023 10:44 AM (IST)

    त्वचा संबंधी कई समस्याएं अक्सर हमारी खूबसूरती को कम कर देती हैं। पिंपल्स इन्हीं समस्याओं में से एक है। अगर आप भी मुंहासों की समस्या से लगातार परेशान र ...और पढ़ें

    पिंपल्स की समस्या से राहत दिलाएंगे ये घरेलू उपाय
    पिंपल्स की समस्या से राहत दिलाएंगे ये घरेलू उपाय

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Pimples Home Remedies: इन दिनों बढ़ते प्रदूषण और धूल मिट्टी की वजह से त्वचा संबंधी कई समस्याएं आम हो चुकी हैं। लड़का हो या लड़की घर कोई स्किन रिलेटेड इन समस्याओं से परेशान रहता है। एक्ने और पिंपल्स भी इन्हीं समस्याओं में से एक है। चेहरे पर पिंपल होने से न सिर्फ यह आपकी खूबसूरती को कम करता है,बल्कि इसकी वजह से कई बार आपको दर्द से भी गुजरना पड़ता है। यह एक ऐसी समस्या है, जो किसी भी टाइप की त्वचा के व्यक्ति को हो सकती है। मुहांसों की समस्या खासतौर पर गर्मी के मौसम में ज्यादा परेशान करती है। कुछ ही दिनों में गर्मी का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में अगर आप पिंपल की समस्या से निजात पाना चाहते हैं, तो इन घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं।

    शहद

    एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर शहद न सिर्फ हमारी सेहत के लिए फायदेमंद है, बल्कि त्वचा को भी इससे कई तरह के फायदे मिलते हैं। ऐसे में अगर आप पिंपल की समस्या से निजात पाना चाहते हैं, तो इसके लिए शहद काफी फायदेमंद साबित होगा। इसके लिए पिंपल्स की जगह पर रात को सोते समय शहर लगाएं और फिर सुबह साफ पानी से मुंह धो लें। ऐसा करने से जल्द ही आराम मिलेगा।

    ग्रीन टी

    सेहत के लिए फायदेमंद ग्रीन टी हमारी त्वचा के लिए भी काफी गुणकारी है। अगर आप पिंपल्स की समस्या से परेशान हैं, तो इसके लिए ग्रीन टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए ग्रीन टी के एक बैग को फ्रीज में ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद रात में सोते समय इस ठंडे टी बैग को पिंपल्स पर रखें। ग्रीन टी में मौजूद एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण सूजन और रेडनेस को कम करने में सहायक है।

    टी ट्री ऑयल

    पिंपल्स कंट्रोल करने में टी ट्री ऑयल भी काफी फायदेमंद साबित होगा। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज सूजन को कम करती है। हालांकि, इसे सीधे अपने चेहरे पर न लगाएं। इसके लिए स्किन पर अप्लाई करने वाले किसी तेल में टी ट्री ऑयल की 1 बूंद मिलाएं और फिर रूई की मदद से इस मिश्रण को पिंपल्स पर लगाएं।

    खबरें और भी

    बर्फ

    पिंपल की समस्या को दूर करने के लिए आप बर्फ का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। एक पतले कपड़े में बर्फ के टुकड़े को लपेटकर इसे पिंपल पर धीरे-धीरे रब करें। ध्यान रखें कि आप 20 सेकंड से ज्यादा समय तक बर्फ को स्किन पर न रखें। दिन में दो बार इसे करने से चेहरे पर होने वाली सूजन और पिंपल्स को कम करने में मदद मिलेगी।

    एलोवेरा जेल

    कई त्वचा संबंधी समस्याओं में कारगर एलोवेरा जेल भी पिंपल से निजात दिलाने गुणकारी साबित होगा। इसके इस्तेमाल से न सिर्फ त्वचा का रूखापन दूर होगा,बल्कि यह स्किन के लिए एक नेचुरल मॉइश्चराइजर की तरह भी काम करेगा। वहीं, पिंपल से निजात पाने के लिए आप रात में मुंहासे वाली जगह पर एलोवेरा जेल लगाकर सो जाएं। सुबह उठकर मुंह धो लें। कुछ ही दिनों असर नजर आने लगेगा।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik