Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Besan Scrub For Face: घर पर पाना चाहते हैं पार्लर जैसा निखार, तो चेहरे पर लगाएं बेसन के ये स्क्रब

    By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Tue, 12 Sep 2023 03:38 PM (IST)

    Besan Scrub For Face बेसन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें आयरन और फोलेट पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है जो आपको कई बाीमारियों से बचाता ...और पढ़ें

    Besan Scrub For Face: ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर लगाएं बेसन का स्क्रब
    Besan Scrub For Face: ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर लगाएं बेसन का स्क्रब

    HighLights

    1. चेहरे पर बेसन लगाने से त्वचा चमकदार होती है।
    2. बेसन से कई तरह के स्क्रब बना सकते हैं।
    3. बेसन और दही का स्क्रब त्वचा को सॉफ्ट बनाता है।

     नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Besan Scrub For Face: हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन ग्लोइंग और स्पॉट फ्री रहे। इसके लिए लोग स्किन केयर रूटीन भी फॉलो करते हैं। चेहरे पर लोग स्क्रब का भी इस्तेमाल करते हैं, जिससे त्वचा साफ रहती है। अगर आप भी स्किन को स्पॉटलेस और ग्लोइंग रखना चाहती हैं, तो घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। चेहरे पर बेसन लगाने से त्वचा चमकदार होती है। साथ ही इसकी रंगत में भी निखार आता है। बेसन का इस्तेमाल स्क्रब के रूप में कर सकते हैं। आप बेसन से घर पर कई तरह के स्क्रब बना सकते हैं। आइए जानते हैं, इन्हें बनाने का तरीका।

    बेसन स्क्रब

    एक बाउल में 2 चम्मच बेसन लें। इसमें 5-6 चम्मच गुलाब जल या पानी डालकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे और गले पर स्क्रब करें। करीब 5-10 मिनट बाद पानी से धो लें।

    बेसन और हल्दी का स्क्रब

    2 चम्मच बेसन लें और इसमें आधा चम्मच हल्दी पाउडर और दूध मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे और गले पर अच्छे से स्क्रब कर 10 मिनट बाद धो लें।

    बेसन और ओटमील स्क्रब

    2 चम्मच बेसन और एक चम्मच ओटमील पाउडर लें। इसमें दूध डालकर अच्छे से पेस्ट बना लें। अब चेहरे और गले पर अच्छे से स्क्रब करें और कुछ देर बाद धो लें।

    यह भी पढ़ें: Cancer Symptoms: ये लक्षण हो सकते हैं कैंसर के संकेत, इन्हें भूलकर भी न करें नजरअंदाज

    बेसन और शहद

    एक बाउल में 2 चम्मच बेसन और एक चम्मच शहद लें, इसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। करीब 15-20 मिनट बाद पानी से धो लें। इससे चेहरे पर निखार आएगा।

    बेसन और दही

    एक छोटे बाउल में एक चम्मच बेसन लें, इसमें एक बड़ा चम्मच दही और एक चुटकी हल्दी मिलाएं। इसका पेस्ट तैयर कर लें। अब इससे चेहरा स्क्रब करें और फिर धो लें।

    बेसन और पपीता

    सबसे पहले पपीता मैश करें, इसमें 2 चम्मच बेसन और आधा चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। इससे चेहरे पर स्क्रब करें और फिर पानी से धो लें।

    यह भी पढें: Potassium Rich Foods: हाई बीपी को कंट्रोल करता है पोटैशियम, इन फूड आइटम्स से करें इसकी कमी को दूर

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik

    खबरें और भी