Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chapped Lips Remedies: बदलते मौसम में फटने लगे हैं आपके होंठ, तो इन आसान तरीकों से बनाएं इन्हें मुलायम और पिंक

    Updated: Wed, 03 Apr 2024 09:57 AM (IST)

    बदलते मौसम का असर सिर्फ सेहत ही नहीं बल्कि त्वचा पर भी नजर आता है। अक्सर मौसम में उतार-चढ़ाव के साथ ही हमारी त्वचा ड्राई होने लगती है। खासकर हमारे हों ...और पढ़ें

    इन तरीकों से पाएं फटे होंठों से राहत
    इन तरीकों से पाएं फटे होंठों से राहत

    HighLights

    1. बदलते मौसम का असर सिर्फ सेहत ही नहीं, त्वचा पर भी पड़ता है।
    2. अकसर मौसम में बदलाव की वजह से हमारे होंठ फटने लगते हैं।
    3. ऐसे में कुछ आसान से घरेलू उपाय अपना कर आप इससे राहत पा सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बदलते मौसम में स्किन का ड्राई होना आम बात है। खासकर एडियां और होंठ (Chapped Lips Remedies) इसकी वजह से सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। स्किन को तो हम रोजाना मॉइश्चराइज करते हैं, लेकिन होठों को अनदेखा कर देते हैं, जिस कारण ये फटने लगते हैं और कई बार तो हम होंठ की स्किन निकालते-निकालते खून ही निकाल देते हैं, जिससे काफी दर्द होता है। ऐसे में होंठों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर आपके होंठ भी फट रहे हैं, तो इसे मुलायम और पिंक बनाएं रखने के लिए कुछ फूड आइटम्स डाइट में शामिल कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- अगर आपकी स्किन है सेंसिटिव, तो रेटिनॉल का इस्तेमाल करते वक्त ध्यान रखें ये बातें

    फल और सब्जियां

    ऐसे फल और सब्जियां जिनमें अधिक मात्रा में पानी पाया जाता है जैसे खीरा, संतरा, बेरीज आदि को अपनी डाइट में शामिल करें। इससे आपका शरीर डाइड्रेट रहेगा और आपके होंठ भी नहीं फटेंगे।

    नारियल तेल

    नारियल तेल में मॉश्चराइजिंग प्रॉपर्टीज पाई जाती है। इसे होठों पर लगाने और एक सीमित मात्रा में इसका सेवन करने से आपको ये अंदर से हाइड्रेट रखेगा और ड्राईनेस की समस्याएं दूर करेगा।

    शहद

    शहद में ड्राइनेस दूर करने के गुण पाए जाते हैं, जो स्किन को हाइड्रेट रखते हैं। इसे होंठ पर लगाने से होंठ फटते नहीं है।

    एवोकाडो

    एवोकाडो में हेल्दी फैट्स और विटामिन्स जैसे विटामिन-सी, ए, और ई पाया जाता है, जो स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से होंठ हाइड्रेट रहते हैं और ड्राई नहीं होते।

    विटामिन-ई से भरपूर फूड्स

    विटामिन-ई से भरपूर फूड आइटम्स जैसे बादाम, सूरजमुखी के बीज, पालक और ब्रोकली अपनी डाइट में शामिल करने से होंठ नहीं फटते।

    मलाई

    मलाई से फटे होंठ भी ठीक हो जाते हैं। रात में सोने से पहले ताजी मलाई लें और इसे अपने होंठ पर लगा ले। सुबह तक आपके होंठ मुलायम हो जाएंगे।

    बादाम का तेल

    रोजाना 10-15 मिनट बादाम के तेल से होंठों की मालिश करने से होंठ मुलायम बने रहते हैं।

    यह भी पढ़ें-  पिंपल्स तो दूर करेंगे ही साथ ही चेहरे की चमक भी बढ़ाते हैं ये होममेड फेस पैक्स

    Picture Courtesy: Freepik