Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Remedies for Wrinkles: बढ़ती उम्र के साथ ही नजर आने लगी हैं झुर्रियां, तो इन 10 उपायों से पाएं इससे निजात

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Wed, 09 Aug 2023 12:23 PM (IST)

    धूल-मिट्टी और प्रदूष के साथ ही बदलती जीवनशैली न सिर्फ हमारी सेहत बल्कि हमारी त्वचा को भी खराब कर रही है। इन दिनों कई सारे लोग चेहरे की झुर्रियों से पर ...और पढ़ें

    इन 10 उपायों से पाएं झुर्रियों से निजात
    इन 10 उपायों से पाएं झुर्रियों से निजात

    HighLights

    1. बढ़ती उम्र के साथ ही इसके कई सारे निशान भी चेहरे पर नजर आने लगते हैं।
    2. झुर्रियां इन्हीं संकेतों में से एक है, जिससे कई लोग परेशान रहते हैं।
    3. अगर आप भी झुर्रियों से परेशान हैं, तो इन 10 उपायों को अपना सकते हैं।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Remedies for Wrinkles: इन दिनों हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। लड़कियां ही नहीं, आज कल तो लड़के भी अपने लुक को लेकर काफी सजग हो चुके हैं। यही वजह है कि खूबसूरत दिखने के लिए लोग कई तरह के उपाय अपनाते हैं। बाल हो या त्वचा खूबसूरती के लिए दोनों की देखभाल बेहद जरूरी है। हालांकि, लगातार बढ़ते स्ट्रेस और प्रदूषण का हमारी सेहत और त्वचा पर बुरा प्रभाव पड़ने लगा है। इसके अलावा हमारी खराब होती लाइफस्टाइल और खानपान के प्रति हमारी लापरवाही भी हमें कई तरह की समस्याओं का शिकार बना देती है।

    चेहरे की झुर्रियां इन्हीं समस्याओं में से एक है। बढ़ती उम्र का संकेत देती ये झुर्रियां अक्सर हमारी खूबसूरती को कम कर देती हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और जल्द ही इससे निजात पाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए 10 उपायों की मदद से आप लंबे समय तक जवां बने रह सकते हैं।

    झुर्रियां मिटाने के लिए अपनाएं ये उपाय

    • नींबू का रस

    माथे, मुंह और आंखों के आसपास नजर आ रही झुर्रियों को दूर करने के लिए नींबू का रस लगाएं। 15 मिनट तक इसे लगे रहने दें और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इससे झुर्रियां कम होने लगेंगी।

    • केला

    गुणों से भरपूर केले की मदद से भी झुर्रियां कम होती है। इसके लिए एक केले को मैश करने के बाद इसमें थोड़ा-सा शहद मिलाकर इसे पूरे चेहरे पर लगाएं। इसे लगाने झुर्रियां और फाइन लाइन्स कम होंगी।

    • नारियल तेल

    बालों और त्वचा के लिए गुणकारी नारियल तेल भी झुर्रियों पर असरदार है। इसे लगाने के लिए नारियल तेल में थोड़ा-सा संतरे का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसके इस्तेमाल से चेहरे की झुर्रियां और फाइन लाइन्स हल्की हो जाती हैं।

    खबरें और भी

    • अंगूर

    अंगूर हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। चेहरे की झुर्रियों को दूर करने के लिए भी अंगूर बेहद कारगर है। इसके लिए आपको बस अंगूर को काटकर उसका रस चेहरे पर मौजूद झुर्रियों पर लगाना होगा। अह 20 मिनट बाद गुनगुने पानी में रूई भीगोकर चेहरा साफ कर लें। रोजाना ऐसा करने से झुर्रियां हल्की हो जाएंगी।

    • सेब

    झुर्रियों को दूर करने के लिए आप कच्चे सेब को पीसकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं। 10-15 तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें और फिर चेहरे पोंछ ले। ऐसा करने से चेहरे पर मौजूद झुर्रियां कम हो जाएंगी।

    • पपीता

    विटामिन ए समेत कई पोषक तत्वों से भरपूर पपीते को पीसकर चेहरे पर लगाने से त्वचा में कसाव आता है। साथ ही इससे झुर्रियां भी कम हो जाएंगी।

    • खीरा

    झुर्रियां मिटाने के लिए आप खीरे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए खीरे को

    कद्दूकस करके उसमें थोड़ा-सा दही मिलाकर चेहरे पर लगाएं। बाद में सूख जाने पर गुनगुने पानी से मुंह धो लें।

    • अंडे की जर्दी

    चेहरे की झुर्रियां मिटाने में अंडे की जर्दी भी बेहद सहायक है। इसके लिए एक अंडे की जर्दी और एक टीस्पून टमाटर व नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इस उपाय को करने से झुर्रियां कम होने लगेंगी।

    • दही

    दही की मदद से भी आप चेहरे की झुर्रियां कम कर सकते हैं। इसके लिए एक टीस्पून दही में एक चम्मच उड़द दाल का पाउडर डालकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। बाद में पानी के छींटे मारकर गीले कॉटन से चेहरा पोंछ लें।

    • बेसन

    1 चम्मच बेसन, 2 चुटकी हल्दी, 5-6 बूंद जैतून का तेल मिलाकर चेहरे पर लगाने से भी झुर्रियां दूर होती है। इस पेस्ट को 20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से मुंह धो दें।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik