Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Homemade Onion Oil: टूटते-गिरते बालों से हैं परेशान, तो हेल्दी हेयर के लिए घर पर आसानी से बनाएं प्याज का तेल

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Thu, 29 Jun 2023 07:49 PM (IST)

    Homemade Onion Oil लगातार बढ़ते प्रदूषण और बदलती लाइफस्टाइल की वजह से लोग अक्सर बालों से जुड़ी समस्याओं शिकार होते जा रहे हैं। लड़का हो या लड़की हर को ...और पढ़ें

    हेल्दी बालों के लिए घर पर बनाएं प्याज का तेल
    हेल्दी बालों के लिए घर पर बनाएं प्याज का तेल

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Homemade Onion Oil: भारतीय किचन में इस्तेमाल होने वाले मसाले और सब्जियां न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती हैं, बल्कि इससे सेहत और त्वचा को भी काफी फायदे मिलते हैं। प्याज इन्हीं सब्जियों में से एक है, जो सेहत और स्किन के साथ-साथ हमारे बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं। यह हमारे बालों को मजबूत बनाने के साथ ही इसे झड़ने से रोकता है और अन्य हेयर प्रॉबल से निजात दिलाने में काफी सहायक है।

    प्याज से होने वाले इन्हीं फायदों की वजह से लोग अक्सर प्याज के तेल का इस्तेमाल करते हैं। बाजार में अलग-अलग ब्रांड के कई सारे प्याज के तेल आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन इनकी कीमत काफी ज्यादा होती है। ऐसे में बाजार में मिलने वाले इस तेल को लेना काफी महंगा पड़ जाता है। अगर आप भी अपने बालों पर प्याज का तेल लगाना चाहते हैं, तो इस आसान विधि की मदद से इसे घर पर ही तैयार कर सकते हैं।

    प्याज के तेल के लिए सामग्री

    • एक प्याज
    • नारियल तेल

    कैसे बनाएं प्याज का तेल?

    • प्याज का तेल बनाने के लिए सबसे पहले प्याज का रस लें।
    • अगर प्याज का रस नहीं है, तो मिक्सर में प्याज को पीसकर इसका पेस्ट बना लें।
    • अब एक पैन में नारियल का तेल डालें और फिर इसमें प्याज का रस या पेस्ट मिलाएं।
    • जब दोनों सामग्री अच्छे से मिक्स हो जाए, तो इसे आंच से उतार लें और ठंडा होने दें।
    • इसके बाद छलनी के इस्तेमाल से तेल को छानकर एक कंटेनर में स्टोर कर रख लें।
    • प्याज का होममेज तेल तैयार है। आप 6 महीने तक इस तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    प्याज के तेल के फायदे

    • प्याज के तेल के इस्तेमाल से टूटते बालों की समस्या से निजात मिलती है। साथ ही यह ड्राई बालों के लिए भी अच्छा होता है।
    • ड्राईनेस के कारण होने वाली ड्रैंडफ की समस्‍या से परेशान हैं, तो भी प्याज के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
    • प्याज का तेल बालों के लिए कंडीशनर का काम करेगा और उन्हें स्‍मूथ बनाएगा।
    • प्याज का तेल बालों को मजबूत और घने बनाने में मदद करता है।
    • डल बालों के लिए भी प्याज के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बाल स्‍मूथ और शाइनी बनेंगे।
    • नियमित रूप से प्याज के तेल का इस्‍तेमाल करने से बालों को ग्रोथ में मदद मिलती है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik