Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Trending Lip Shades: ऐसे ट्रेंडिंग लिपस्टिक शेड्स, जो आपकी खूबसूरती में लगाएंगे चार चांद

    Updated: Fri, 05 Apr 2024 08:07 AM (GMT+05:30)

    महिलाएं खुद को खूबसूरत दिखाने के लिए कई उपाय अपनाती हैं। इन दिनों मेकअप लगभग हर महिला की रूटीन का अहम हिस्सा बन गया है। लिपस्टिक इसी का एक हिस्सा जिसे ...और पढ़ें

    आपके लुक में चार चांद लगाएंगे ये लिप कलर शेड्स
    आपके लुक में चार चांद लगाएंगे ये लिप कलर शेड्स

    HighLights

    1. इन दिनों मेकअप कई महिलाओं के रूटीन का हिस्सा बन चुका है।
    2. लिपस्टिक इन्हीं में से एक है, जिसे ज्यादाकर महिलाओं लगाना पसंद करती हैं।
    3. हालांकि, परफेक्ट लुक के लिए सही लिपस्टिक शेड चुनना बेहद जरूरी है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। चेहरे की सारी खूबसूरती तब बेकार हो जाती है, जब आपके होठों पर लगी लिपस्टिक आपके चेहरे पर न जंचती नहीं है। ऐसे में आपके लिए अपने स्किन टोन के हिसाब से लिपस्टिक के कलर का चयन करना काफी जरूरी हो जाता है, लेकिन इसकी जानकारी सबको हो ये जरूरी नहीं है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे ट्रेंडिग लिप कलर के बारे में बता रहे हैं, जो इन दिनों काफी डीमांड में हैं।

    वैसे भी कपड़े हों, गहने हों या फिर ब्यूटी प्रोडक्ट्स सभी समय के साथ बदलते फैशन और मौसम के हिसाब से होना चाहिए। हम में से ज्यादातर लोग इस बात से कन्फ्यूज ही रहते हैं कि हमपर कौन सा लिप कलर सूट करेगा। इसलिए बदलते दौर में फैशन के साथ क्या बदला है, उसके हिसाब से ही अपने लिपस्टिक शेड्स का चयन करें। आइए जानते हैं वर्तमान में ट्रेंडिंग लिपस्टिक शेड्स और आप पर मैच करने वाले कलर के बारे में-

    यह भी पढ़ें- रूखे बेजान बालों के लिए रामबाण हैं ये जड़ी-बूटियां, अंदर से बनाएंगी आपके हेयर को मजबूत

    पर्पल शेड लिपस्टिक

    कई बार डार्क शेड लिपस्टिक होठों पर अच्छे नहीं लगते। ऐसे में आप लाइट कलर के लिपस्टिक शेड अपने आउटफिट के साथ मैच करते हुए यूज कर सकते हैं। इसके लिए आप पर्पल,वायलेट, मॉव, लेवेंडर और पल्म शेड को ट्राई कर सकती हैं।

    न्यूड शेड लिपस्टिक

    फेयर कलर की लड़कियां और महिलाएं, जो कि वर्किंग वुमन हैं वह न्यूड शेड लिपस्टिक लगा सकती हैं। ये आपको अमेजिंग लूक देगा। इस कलर की अच्छाई है कि आप इसे एथनिक वेयर और वेस्टर्न वेयर दोनों के साथ यूज कर सकती हैं।

    खबरें और भी

    रेड शेड लिपस्टिक

    रेड शेड लिपस्टिक ज्यादातर लड़कियों और महिलाओं पर बहुत ही सुन्दर लगती है और ये कलर ट्रेंडी भी है। अपने लुक को अमेजिंग बनाए रखने के लिए आप ब्लड रेड, बरगंडी रेड और टोमैटो रेड ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ ही किसी भी डार्क कलर के आउट फिट के साथ आप इन कलर्स का इस्तेमाल कर सकती हैं।

    कॉफी ब्राउन लिपस्टिक शेड

    हम में से बहुत कम महिलाएं ही ब्राउन कलर की लिपस्टिक लगाना पसंद करती हैं। ऐसे में उनके लिए कॉफी ब्राउन लिपस्टिक शेड अच्छा ऑप्शन है। स्पेशल लुक के लिए भी ये बहुत अच्छा विकल्प है, जो अभी ट्रेंड में भी है।

    मेजेंटा लिपस्टिक शेड

    पिंक कलर की मेजेंटा लिपस्टिक शेड डार्क स्किन टोन वाली लड़कियों पर खूब जंचती है। ये मैट फिनिश लुक देती है, जो ट्रेंड में भी है।

    बोल्ड फ्यूशिया पिंक लिपस्टिक शेड

    कोलेजन से युक्त ये लिपस्टिक वाटर रेजिस्टेंट है, जो मिडियम स्किन टोन वाली लड़कियों और महिलाओं के लिए बहुत ही अच्छा है।

    यह भी पढ़ें- लिप्स हैं बहुत ज्यादा पतले, तो उसे भरा दिखाने के लिए ट्राई करें ये लिपस्टिक हैक्स

    Picture Courtesy: Freepik