Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Home Remedies for Pimples: हर दूसरे दिन आ जाते हैं चेहरे पर पिंपल-मुंहासे, तो ट्राय करें ये घरेलू उपाय

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Sat, 29 Jul 2023 12:00 PM (IST)

    Home Remedies for Pimples अगर आपका चेहरा हमेशा ही कील- मुंहासों से भरा रहता है और आप इसे दूर करने का कारगर तरीका ढूंढ़ रहे हैं तो ट्राई करें ये घरेलू ...और पढ़ें

    Home Remedies for Pimples: पिंपल दूर करने का कारगर घरेलू पैक
    Home Remedies for Pimples: पिंपल दूर करने का कारगर घरेलू पैक

    HighLights

    1. पिंपल्स दूर करने का कारगर घरेलू पैक
    2. पिंपल्स दूर करने के साथ ही त्वचा को निखारने वाला फेस पैक
    3. इस फेस पैक से बढ़ती उम्र का असर भी होता है कम

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Home Remedies for Pimples: कुछ लोगों को कील-मुंहासों की समस्या बढ़ती उम्र में भी परेशान करती रहती है। आलम ये होता है कि चेहरा कभी साफ ही नजर नहीं आता। पिंपल्स और इनकी वजह से होने वाले दाग-धब्बे, चेहरे की खूबसूरती कम करने का काम करते हैं। वैसे तो कील-मुंहासे दूर करने के लिए तमाम तरह के घरेलू उपाय मौजूद हैं, लेकिन अगर आपकी त्वचा अंदर से साफ रहेगी, तो काफी हद तक संभावना है कि पिंपल्स की समस्या से भी छुटकारा मिल जाए, तो आज हम एक ऐसा घरेलू नुस्खा लेकर आए हैं, जो आपकी त्वचा की गहराई से सफाई करेगा। पिंपल्स की प्रॉब्लम तो दूर होगी ही साथ ही आपकी स्किन पहले से ज्यादा यंग और ब्यूटीफुल नजर आएगी।

    पिंपल्स हटाने का कारगर फेस पैक

    नीम की पत्तियां लें। उसे धोकर साफ कर लें।

    इसमें पुदीने की कुछ पत्तियां मिलाएं।

    इसके अलावा इसे बनाने के लिए चाहिए होगी थोड़ी सी हल्दी।

    सारी चीज़ों के मिक्सी में डालकर, थोड़ा सा पानी मिलाकर पीस लें।

    आइस ट्रे में इस मिक्सचर को डालकर जमा दें।

    दिन में दो बार इसे पिंपल वाली जगह इस्तेमाल करना है।

    वैसे इस पैक को आप पूरे चेहरे पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

    पिंपल्स की समस्या तो दूर होगी ही साथ ही चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बों का भी सफाया हो जाएगा।

    चेहरे पर नेचुरल ग्लो नजर आएगा।

    नीम की पत्तियों के फायदे

    नीम, जिसकी पत्तियों से लेकर फल, फूल, बीज, तना मतलब कहें, तो सारी ही चीज़ गुणों से भरपूर होती है। नीम अपने एंटी- एजिंग गुणों के लिए जाना जाता है। नीम हानिकारक यूवी किरणों, प्रदूषण और पर्यावरण से स्किन को सुरक्षा प्रदान करता है। नीम में मौजूद विटामिन्स और फैटी एसिड स्किन की इलास्टिसिटी बनाए रखते हैं, जिससे समय से पहले झुर्रियों की समस्या नहीं होती।

    पुदीने के फायदे

    पुदीने में विटामिन ए, आयरन, फाइबर मौजूद होता है। इसके साथ ही ये एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होता है जो त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। पुदीना डेड स्किन को साफ करता है और एजिंग के लक्षणों को कम करता है। हानिकारक बैक्टीरिया का सफाया करता है, जो कील-मुंहासों की समस्या के लिए जिम्मेदार होते हैं।

    हल्दी के फायदे

    हल्दी का एंटीमाइक्रोबियल प्रभाव कील-मुंहासों से बचाव में सहायक है। हल्दी के इस्तेमाल से त्वचा का रंगत में सुधार होता है। साथ ही समय से पहले नजर आने वाली झुर्रियों भी गायब होने लगती हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic credit- freepik 

    खबरें और भी