यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Styling Tips: इन टिप्स की मदद से ट्रेडिशनल ड्रेस को करें मॉडर्न तरीके से कैरी और छा जाएं हर पार्टी, इवेंट में
Styling Tips अगर आप किसी शादी-ब्याह घरेलू फंक्शन बर्थडे या किटी पार्टी में ट्रेडिशनल वेयर्स पहनने की सोच रही हैं लेकिन हर बार वही लुक से बोर हो चुकी ह ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Styling Tips: किसी शादी-पार्टी या इवेंट में ट्रेडिशनल वेयर्स पहनने की बात आती है, तो वही साड़ी, सूट, शरारा, स्कर्ट-टॉप का ऑप्शन ही नजर आता है, जिसमें हर बार लुक एक जैसा ही नजर आता है। कोई वैराइटी नहीं नजर आती, तो आज हम आपकी इसी परेशानी का सॉल्यूशन लेकर आए हैं कि कैसे आप अपने ट्रेडिशनल वेयर्स को मॉडर्न तरीके से कर सकती हैं कैरी और नजर आ सकती हैं खूबसूरत और स्टाइलिश।
लहंगे को पहनें जैकेट के साथ
वैसे तो ये टिप सर्दियों में अगर साड़ी पहनें तब ज्यादा काम की है, लेकिन लाइट, समर जैकेट है अगर आपके पास, तो फिर इस लुक को क्रिएट करने के लिए विंटर्स का क्यों इंतजार करना। तरह-तरह के डिज़ाइन वाले समर जैकेट्स को स्लीवलेस ब्लाउज़ या क्रॉप टॉप के ऊपर पहनें और फिर देखें कैसे ये आपके ट्रेडिशनल लुक को एक मिनट में बदल देगा।
साड़ी के साथ क्रॉप-टॉप पहनें
ब्लाउज़ के साथ तो साड़ी हजारों दफा आपने पहनी होगी, तो कुछ डिफरेंट लुक के लिए इस बार क्रॉप टॉप के साथ साड़ी को टीमअप करें। साड़ी में मैच करता हुआ या कॉन्ट्रास्ट किसी भी तरह का क्रॉप टॉप चुनकर आप अपने ट्रेडिशनल वेयर में मॉर्डन टच दे सकती हैं।
लैगिंग्स के साथ साड़ी
पेटीकोट, साड़ी को सपोर्ट देने का काम करता है, तो क्यों न इस बार लैगिंग्स से साड़ी को सपोर्ट दें। जी हां, लैंगिंग्स के साथ साड़ी का लुक बहुत ही क्लासी लगता है। साड़ी से मैच करता हुआ लैगिंग्स पहनने की जगह कॉन्ट्रास्ट कलर चुनें और पल्लू को ऐसे ड्रेप करें, जिससे लैंगिंग्स हाइलाइट हो सके। वैसे लैगिंग्स की जगह आप जींस, पलाजो या सिगरेट पैंट का ऑप्शन भी चुन सकती हैं।
खबरें और भी
बेल्ट के साथ साड़ी
साड़ी में हटके लुक चाहिए, तो इसे बेल्ट के साथ पहनें। साड़ी के डिज़ाइन और कलर के हिसाब से बेल्ट लें। आजकल मार्केट में थिक या थिन दोनों तरह की बेल्ट अवेबेल हैं। इसके अलावा, आप चाहें तो साड़ी के मैचिंग फैब्रिक या प्रिंट की बेल्ट भी बनवा सकती हैं, जो और भी ज्यादा अच्छी लगती हैं। हां थोड़ा हैवी लुक चाहिए, तो एंब्रायडेड बेल्ट चुनें।
Pic credit- etsy, azafashion, outfittrends/Pinterest