Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Fashion Tips: गर्मियों में दिखना चाहती हैं स्टाइलिश, तो इन टीवी एक्ट्रेस से लें आउटफिट्स की इंस्पिरेशन

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Wed, 22 Feb 2023 07:38 AM (IST)

    Fashion Tips गर्मियों में स्टाइलिश दिखने के लिए आप कई तरह के ड्रेस कैरी कर सकती हैं। इस मौसम में स्टाइलिश दिखने के लिए महिलाएं शॉर्ट स्कर्ट कैपरी आदि ...और पढ़ें

    Fashion Tips: गर्मियों में स्टाइलिश दिखने के लिए इन टीवी एक्ट्रेस के लुक्स को करें ट्राई
    Fashion Tips: गर्मियों में स्टाइलिश दिखने के लिए इन टीवी एक्ट्रेस के लुक्स को करें ट्राई

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Fashion Tips: स्मार्ट और स्टाइलिश लुक हर किसी को पसंद होता है। लेकिन मौसम के अनुसार फैशन भी बदलता रहता है। अब जल्द ही गर्मियों का मौसम देने वाला है दस्तक । इस मौसम में आप एक से बढ़कर एक फैशनेबल कपड़ों का चुनाव कर सकती हैं। जिससे स्टाइलिश और कूल नजर आ सकती हैं।

    आज आपको कुछ ऐसे टीवी एक्ट्रेसेस के आउटफिट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपके फैशन सेंस में  चार चांद लग सकता है। आइए एक नजर डालते हैं इन एक्ट्रेसेस के लुक्स पर...

    करिश्मा तन्ना

    View this post on Instagram

    A post shared by Karishma Tanna Bangera (@karishmaktanna)

    करिश्मा तन्ना अपने फैशन सेंस की वजह से सुर्खियों में छायी रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियोज शेयर करती हैं। इस फोटो में आप देख सकते हैं कि करिश्मा व्हाइट टॉप और ऑफ व्हाइट पैंट में नजर आ रही है। उन्होंने हाई हिल्स भी कैरी किया है और ब्लैक चश्मा पहना है। समर में आप करिश्मा के इस लुक को ट्राई कर सकते हैं।

    टिना दत्ता

    View this post on Instagram

    A post shared by ✨Tinzi In TinzelTown✨🧚‍♀️ (@tinadatta)

    टीवी एक्ट्रेस टिना दत्ता अपने स्टाइलिश अंदाज से फैंस का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में वह बिग बॉस 16 में नजर आई थीं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। फैंस को उनके पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में एक्ट्रेस ने ब्लू डेनिम में लेटेस्ट फोटोज शेयर किया है। इस आउटफिट में एक्ट्रेस काफी स्टनिंग नजर आ रही हैं। गर्मियों में स्टाइलिश नजर आने के लिए टीना दत्ता के लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकते हैं।

    दिव्यांका त्रिपाठी

    View this post on Instagram

    A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)

    अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो दिव्यांका त्रिपाठी के लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक से बढ़कर तस्वीरें शेयर की हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस काफ्तान ड्रेस में नजर आ रही हैं। वह काफी ग्लैमरस दिखाई दे रही हैं। फैंस भी इस वीडियो को जमकर लाइक कर रहे हैं। चाहें तो आप भी दिव्यांका के इस लुक को ट्राई कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    निया शर्मा

    View this post on Instagram

    A post shared by Nia Sharma (@niasharma90)

    निया शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टीव रहती हैं। वह टीवी की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस मानी जाती हैं। एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करती हैं। हाल ही में निया शर्मा ने ब्लैक आउटफिट में फोटोज शेयर किया है। इन फोटोज में एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज देख सकते हैं।

    Picture Courtesy: Instagram