Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ubtan Benefits: रंगत निखारने से लेकर त्वचा को जवां बनाने तक, जानें उबटन लगाने के ढेरों फायदे

    Updated: Fri, 16 Feb 2024 09:51 AM (IST)

    सदियों से स्किन केयर के लिए आयुर्वेद में उबटन का इस्तेमाल होता आया है। त्वचा को प्राकृतिक निखार देने का उबटन का इस्तेमाल किया जाता है। शादियों में भी ...और पढ़ें

    उबटन लगाने से मिल सकते हैं अनेक फायदे
    उबटन लगाने से मिल सकते हैं अनेक फायदे

    HighLights

    1. उबटन में बेसन, हल्दी, चंदन, केसर, शहद, दही और गुलाब जल जैसी प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल किया जाता है।
    2. इसके इस्तेमाल से त्वचा के डेड सेल्स को साफ करने में काफी मदद मिलती है।
    3. यह त्वचा को मॉइस्चराइज करने और दाग-धब्बों से छुटकारा पाने में मदद करता है।

    लाइस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Ubtan Benefits: स्किन केयर के लिए आयुर्वेद में उबटन का इस्तेमाल न जाने कब से होता चला आया है। अपनी दादी-नानी को भी आपने इसका इस्तेमाल करते देखा होगा। यह त्वचा के लिए इतना फायदेमंद होता है कि शादी से पहले दुल्हन के चेहरे पर निखार लाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, अपने चेहरे पर गोल्डन ग्लो लाने के लिए आप इस जादुई लेप का इस्तेमाल कभी भी कर सकती हैं। उबटन में सभी प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल किया जाता है, जिस कारण से केमिकल से त्वचा को होने वाले नुकसान का खतरा नहीं होता। आइए जानते हैं, चेहरे पर उबटन के इस्तेमाल से क्या फायदे मिल सकते हैं।

    डेड स्किन सेल्स हटाने में मददगार

    उबटन में बेसन मिलाया जाता है, जो स्किन पर इकट्ठा डेड स्किन सेल्स को साफ करने में कारगर होता है। बेसन नेचुरल स्किन एक्सफोलिएंट का काम करता है। डेड स्किन सेल्स की वजह न केवल त्वचा बेजान और डल नजर आती है बल्कि, यह पोर्स में इकट्ठा होकर, उन्हें क्लॉग भी कर सकते हैं। इसलिए उबटन की मदद से इन्हें हटाने में काफी मदद मिलती है, जिससे त्वचा का खोया हुआ ग्लो वापस आ सकता है। 

    यह भी पढ़ें: पाना चाहते हैं चेहरे पर गुलाबी निखार, तो ट्राई करें चुकंदर के ये खास फेस पैक्स

    स्किन को मॉइस्चराइज करता है

    उबटन में दही, शहद या दूध का इस्तेमाल किया जाता है, जो स्किन को मॉइस्चराइज करते हैं। इसके इस्तेमाल से स्किन रूखी और खिंची-खिंती नजर नहीं आती है और त्वचा की नमी बरकरार रहती है।

    स्किन ब्राइटनिंग में मददगार

    उबटन में हल्दी, चंदन और केसर का इस्तेमाल किया जाता है, जो त्वचा की रंगत को निखारने में मददगार होते हैं। इसलिए टैनिंग या हाइपरपिग्मेंटेशन की समस्या को दूर करने में उबटन बेहदर कारगर साबित हो सकता है।

    खबरें और भी

    एक्ने की समस्या को कम करता है

    उबटन में हल्दी मिलाई जाती है, जो एंटी-बैक्टीरियल होती है। यह एक्ने की समस्या से बचने में मदद करती है। एक्ने की वजह बनने वाले बैक्टीरिया को खत्म कर, हल्दी मुहासों की परेशानी दूर कर, इसकी वजह से होने वाले दाग-धब्बों से भी बचाने में मदद करती है।

    एंटी-एजिंग होता है

    एजिंग की वजह से चेहरे पर नजर आने वाले फाइन लाइन्स और झुर्रियों की समस्या को कम करने में भी उबटन काफी मददगार है। उबटन में हल्दी मिलाए जाने की वजह से यह एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होती है। हल्दी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो एजिंग के लक्षणों को कम करने में मदद करती है।

    यह भी पढ़ें: बालों को तेजी से बढ़ाने में बेहद असरदार हैं तिल से बने ये 3 हेयर पैक्स

    Picture Courtesy: Freepik