Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सेहत के साथ आपकी Skin को भी खराब कर सकती हैं रोजमर्रा की ये आदतें

    Updated: Thu, 18 Jul 2024 09:58 AM (IST)

    त्वचा को लंबे समय तक खूबसूरत और जवां बनाए रखने के लिए जरूरी नहीं महंगी क्रीम लगाई जाए या फिर पॉर्लर के नियमित ट्रीटमेंट्स लिए जाएं। रोजमर्रा की कुछ आद ...और पढ़ें

    स्किन को खराब करने वाली आदतें (Pic credit- freepik)
    स्किन को खराब करने वाली आदतें (Pic credit- freepik)

    HighLights

    1. रोजमर्रा की कुछ ऐसी आदतें जो सेहत और स्किन दोनों के लिए हैं खराब।
    2. सही नींद न लेना, पर्याप्त मात्रा में पानी न पीना छीन सकता है चेहरे का ग्लो।
    3. अनहेल्दी हैबिट्स से असमय बुढ़ापे की भी समस्या हो सकती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हमारी कुछ रोजमर्रा की आदतें सिर्फ सेहत को ही खराब करने का काम नहीं करती, बल्कि स्किन पर भी इनका बुरा असर पड़ता है, जैसे- पानी कम पीना, कम सोना, बहुत ज्यादा गैजेट्स का इस्तेमाल करना आदि। इनका असर ऐसा होता है कि ये आपके चेहरे का ग्लो छीन सकते हैं और आपको वक्त से पहले बूढ़ा बना सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में।

    बहुत ज्यादा स्क्रबिंग

    हफ्ते में एक बार चेहरे की स्क्रबिंग काफी होती है। जरूरत से ज्यादा स्क्रबिंग करने से त्चचा पर मौजूद नेचुरल ऑयल्स वॉश आउट हो जाते हैं। चेहरे पर रैशेज की प्रॉब्लम हो सकती है। इतना ही नहीं चेहरा वक्त से पहले बूढ़ा और थका हुआ नजर आता है। मोटे ग्रेन्यूल्स वाले स्क्रब का तो बिल्कुल भी इस्तेमाल न करें।

    सनस्क्रीन न लगाना

    यूवी किरणों के बहुत ज्यादा एक्सपोजर से त्वचा समय से पहले बूढ़ी होने लगती है। साथ ही झाइयों की भी दिक्कत हो सकती है। अगर आप इन समस्याओं से बचे रहना चाहती हैं, तो गर्मी हो या सर्दी या फिर मानसून सनस्क्रीन लगाना बिल्कुल  न भूलें।

    ये भी पढ़ेंः- नहीं लगाते हैं Sunscreen तो त्वचा को हो सकते हैं ये नुकसान

    नींद और सोने की पोजिशन

    स्वस्थ शरीर और स्किन के लिए 7 से 8 घंटे की नींद को जरूरी माना जाता है। दरअसल सोते वक्त हमारे सेल्स स्किन को रिपेयर करने का काम करते हैं। इसलिए सोकर उठने के बाद त्वचा फ्रेश नजर आती है। नींद पूरी होने से झुर्रियों और फाइन लाइन्स की भी प्रॉब्लम नहीं होती। देर रात तक मोबाइल या लैपटॉप चलाने, औंधे मुंह सोने से भी स्किन की हेल्थ पर असर पड़ता है। 

    खबरें और भी

    स्ट्रेस लेना 

    नींद पूरी न होने, बहुत ज्यादा तनाव लेने से शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का लेवल बढ़ जाता है, जिससे मुंहासे, सूजन के साथ समय से पहले बुढ़ापे की समस्याएं हो सकती हैं।

    पानी की कमी

    शरीर में पानी की कमी से स्किन डल एंड ड्राई नजर आती है। चेहरे पर ग्लो ही नहीं रहता। ड्राईनेस के चलते रिंकल्स की समस्या हो सकती है। इससे बचे रहने के लिए दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। पानी का स्वाद अच्छा नहीं लगता, तो इसमें पुदीना, खीरा डालकर उसका स्वाद बढ़ा सकते हैं। इससे बॉडी डिटॉक्स भी होती है।

    ये भी पढ़ेंःFoundation लगाने के बाद चेहरा लगे और ज्यादा खूबसूरत, तो अप्लाई करने से पहले इन स्टेप्स को न करें मिस