विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रूखे बालों को स्मूद और शाइनी बनाने के लिए करें Aloe Vera का इस्तेमाल, इन 5 हेयर मास्क से दिखेगा असर

Published: Mon, 09 Jun 2025 07:00 AM (IST)Updated: Mon, 09 Jun 2025 07:17 AM (IST)

बालों को स्मूद और शाइनी बनाने के लिए एलोवेरा जेल काफी कारगर साबित हो सकता है। इससे बने कुछ हेयर ...और पढ़ें

बालों के लिए वरदान है एलोवेरा (Picture Courtesy: Freepik)
बालों के लिए वरदान है एलोवेरा (Picture Courtesy: Freepik)

HighLights

  1. एलोवेरा बालों को स्मूद बनाता है
  2. एलोवेरा जेल से बालों की ड्राइनेस दूर होती है
  3. इससे कई तरह के हेयर मास्क भी बना सकते हैं

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। एलोवेरा जेल स्किन और बालों, दोनों के लिए ही कई तरह से फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन्स, मिनरल्स और एमिनो एसिड्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो बालों को मजबूत, घना और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। अगर आप बाल झड़ने, रूसी, डैंड्रफ या सूखे बालों की समस्या से परेशान हैं, तो एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं बालों को मुलायम और हेल्दी बनाने के लिए एलोवेरा जेल का कैसे इस्तेमाल करें।

सीधे बालों में लगाएं एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल को सीधे बालों और स्कैल्प पर लगाने से बालों की ग्रोथ बढ़ती है और डैंड्रफ दूर होता है।

कैसे इस्तेमाल करें?

  • ताजा एलोवेरा जेल निकालकर उसे स्कैल्प और बालों में अच्छी तरह लगाएं।
  • 30-40 मिनट तक रखने के बाद हल्के शैम्पू से धो लें।
  • हफ्ते में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करने से बालों का झड़ना कम होगा और नए बाल उगने लगेंगे।

यह भी पढ़ें: रोजाना चेहरे पर Aloe Vera लगाने से म‍िलेगा नूरानी न‍िखार, दूर होंगी कई समस्‍याएं 

एलोवेरा और नारियल तेल का हेयर मास्क

नारियल तेल बालों को डीप कंडीशनिंग देता है और एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर लगाने से बाल मुलायम और मजबूत बनते हैं।

कैसे इस्तेमाल करें?

  • 2 चम्मच एलोवेरा जेल में 1 चम्मच नारियल तेल मिलाएं।
  • इस पेस्ट को बालों की जड़ों से सिरों तक लगाएं।
  • एक घंटे बाद शैम्पू से धो लें।
  • इस मास्क को हफ्ते में 2 बार लगाने से बालों की ड्राईनेस और टूटने की समस्या दूर होगी।

एलोवेरा और शहद का हेयर पैक

शहद बालों को नेचुरल चमक देता है और एलोवेरा के साथ मिलकर स्कैल्प को हाइड्रेट करता है।

कैसे इस्तेमाल करें?

  • दो चम्मच एलोवेरा जेल में एक चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • इसे बालों और स्कैल्प पर 20-30 मिनट तक लगा रहने दें।
  • फिर ठंडे पानी से धो लें।
  • इस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में 1-2 बार करने से बाल चमकदार और सिल्की बनेंगे।

एलोवेरा और दही का हेयर मास्क

दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो स्कैल्प की डेड स्किन को हटाकर डैंड्रफ कम करता है।

कैसे इस्तेमाल करें?

  • 2 चम्मच एलोवेरा जेल में 2 चम्मच दही मिलाएं।
  • इसे स्कैल्प और बालों पर लगाकर 30 मिनट तक रखें।
  • माइल्ड शैम्पू से धो लें।
  • इस मास्क को हफ्ते में 1 बार लगाने से रूसी और खुजली की समस्या दूर होगी।

एलोवेरा और अंडे का हेयर मास्क

अंडे में प्रोटीन होता है, जो बालों को टूटने से बचाता है और ग्रोथ बढ़ाता है।

कैसे इस्तेमाल करें?

  • एक अंडे की सफेदी में 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं।
  • इसे बालों में लगाकर 20-25 मिनट तक रखें।
  • ठंडे पानी से धो लें। बाल धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल न करें, वरना अंडा बालों में चिपक जाएगा।
  • इस मास्क को हफ्ते में एक बार लगाने से बाल घने और मजबूत होंगे।

यह भी पढ़ें: गर्मियों में सनबर्न और टैनिंग से हैं परेशान, तो राहत पाने के लिए लगाएं Aloe Vera Gel के 5 फेस मास्क

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।