Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Skin Care Tips: चाहते हैं ग्लोइंग और बेदाग त्वचा, तो इन 4 तरीकों से करें ग्लिसरीन का इस्तेमाल

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Mon, 28 Aug 2023 05:27 PM (IST)

    Skin Care Tips बरसात के मौसम में त्वचा को खास देखभाल भी जरूरत होती है। अक्सर त्वचा संबंधी कई सारी समस्याएं हमारे चेहरे का निखार छीन लेती हैं। अगर आप भ ...और पढ़ें

    खूबसूरत त्वचा के लिए इन 4 तरीकों से करें ग्लिसरीन का इस्तेमाल
    खूबसूरत त्वचा के लिए इन 4 तरीकों से करें ग्लिसरीन का इस्तेमाल

    HighLights

    1. इन दिनों लोग कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याओं से परेशान हैं।
    2. ऐसे में आप ग्लिसरीन की मदद से इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।
    3. आइए जानते हैं त्वचा के लिए कैसे करें ग्लिसरीन का इस्तेमाल।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Skin Care Tips: बदलते मौसम के साथ ही हमारे जीवन शैली में भी बदलाव होने लगते हैं। मौसम में बदलाव का असर न सिर्फ हमारी सेहत, बल्कि हमारी त्वचा पर भी देखने को मिलता है। जिस तरह हर मौसम में सेहत को खास देखभाल की जरूरत होती है, उसी तरह त्वचा की भी देखभाल बेहद जरूरी है। बरसात के मौसम में अक्सर उमस और गर्मी की वजह से चेहरे की खूबसूरती और निखार बरकरार रखना काफी कठिन हो जाता है।

    अगर आप भी अपनी त्वचा की खूबसूरती बरकरार रखना चाहते हैं और इसके लिए कोई आसान तरीका खोज रहे हैं, तो आज हम आपको बताएंगे ग्लोइंग स्किन के लिए ग्लिसरीन के इस्तेमाल के बारे में। आप इन चार तरीकों से ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर अपनी त्वचा को ग्लोइंग और टैन फ्री त्वचा पा सकते हैं -

    गुलाब जल और ग्लिसरीन

    अगर आप ड्राई स्किन की समस्या से परेशान हैं, तो इसके लिए गुलाब जल के साथ ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्लिसरीन में गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाएं और फिर कुछ समय बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। ऐसा करने से चेहरे की नमी बरकरार रहेगी और आपका चेहरा निखरा नजर आएगा।

    मुल्तानी मिट्टी और ग्लिसरीन

    त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं के लिए मुल्तानी मिट्टी एक रामबाण इलाज है। ऐसे में ग्लिसरीन के साथ मिलकर इसे लगाने से त्वचा को दोगुना फायदा मिलता है। मुल्तानी मिट्टी में ग्लिसरीन मिलाकर चेहरे पर लगाने से स्किन की फ्रेशनेस बरकरार रहती है।

    खबरें और भी

    नींबू और ग्लिसरीन

    अगर आप त्वचा में होने वाली खुजली, ड्राइनेस आदि से परेशान हैं, तो इससे राहत पाने के लिए नींबू और ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्लिसरीन में नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर अप्लाई करें और कुछ समय बाद सादे पानी से चेहरा धो लें। ऐसा करने से आपकी स्किन ग्लोइंग और बेदाग नजर आएगी।

    शहद और ग्लिसरीन

    औषधीय गुना से भरपूर शहद सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेहत के साथ ही शहद आपकी त्वचा के लिए भी काफी गुणकारी है। ग्लिसरीन में शहद मिलाकर लगाने से आप पिगमेंटेशन, एक्ने और पिंपल से छुटकारा पा सकते हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik