Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Home Remedies For Grey Hair: सरसों के तेल में मिलाकर लगाएं ये सारी चीज़ें, बाल रहेंगे काले, घने और मजबूत

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Sun, 01 Oct 2023 03:58 PM (IST)

    Home Remedies For Grey Hair अगर आपके बाल समय से पहले सफेद होने लगे हैं उनका टूटना- झड़ना भी जारी है और तो और ग्रोथ भी सही तरह से नहीं हो रही है तो इन ...और पढ़ें

    Home Remedies For Grey Hair: बालों को काला बनाने के लिए सरसों तेल का ऐसे करें इस्तेमाल
    Home Remedies For Grey Hair: बालों को काला बनाने के लिए सरसों तेल का ऐसे करें इस्तेमाल

    HighLights

    1. बालों के झड़ने और वक्त से पहले सफेद होने के पीछे खराब लाइफस्टाइल और डाइट है जिम्मेदार।
    2. बालों की ऑयलिंग करने से हो होते हैं मजबूत और काले
    3. सरसों का तेल है बालों को हेल्दी रखने में बेहद फायदेमंद

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Home Remedies For Grey Hair: बाल झड़ना, वक्त से पहले बालों का सफेद होना...ये दोनों ऐसी समस्याएं हैं, जिनसे महिलाएं ही नहीं पुरुष भी परेशान हैं। परेशानी तब और ज्यादा बढ़ जाती है जब कम उम्र में ही ये समस्याएं नजर आने लगती हैं। इसके पीछे एक जो सबसे बड़ी वजह नजर आ रही है वो है लोगों की अनियमित दिनचर्या और अनहेल्दी डाइट। जिसका असर सिर्फ सेहत पर ही नहीं पड़ता, बल्कि स्किन और बालों पर भी देखने को मिलता है। आजकल मार्केट में कई तरह के शैंपू और कंडीशनर आ गए हैं, जो बालों से जुड़ी इन समस्याओं को दूर करने का दावा करते हैं, लेकिन इनके शत-प्रतिशत पॉजिटिव रिजटल्स ही मिलेंगे इसकी कोई गारंटी नहीं होती। 

    तो आज हम आपको एक ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताएंगे, जो बालों पर दिखाता है जादुई असर। बालों को काला, घना बनाने से लेकर सफेद बालों की समस्या भी इससे कर सकते हैं दूर। बिना और देर किए आइए जानते हैं क्या है ये सीक्रेट टिप्स।

    सरसों का जादुई तेल 

    बालों को हेल्दी रखने के लिए सरसों तेल का इस्तेमाल नया नहीं है। हमारी दादी-नानी मां काफी पहले से इस तेल का इस्तेमाल बालों की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए करती आई हैं। आपको बस इस तेल में कुछ और चीज़ें मिलानी है इसे और ज्यादा असरदार बनाने के लिए।

    बालों को काला, घना व मजबूत बनाने वाला तेल

    - इसके लिए सरसों का तेल लें।

    - इसमें एलोवेरा, मुट्ठी भर नीम, 2 प्याज, एक मुट्ठी करी पत्ता, 1 चम्मच कलौंजी मिलाएं।

    - इन सभी चीज़ों को किसी बड़े बर्तन में डालकर लगभग आधे घंटे तक उबालना है। फिर इसे ठंडा हो जाने दें। 

    - उसके बाद इस तेल को छानकर किसी बॉटल में भर लें।

    - बाल धोने से तकरीबन 3 घंटे पहले इस तेल को लगा लें। आप चाहें तो रातभर भी लगाकर रख सकती हैं। हल्के हाथों से स्कैल्प की मसाज भी करनी है।

    - फिर शैंपू कर लें।

    - हफ्ते में दो से तीन बार इस तेल का इस्तेमाल करें। फर्क आपको कुछ ही हफ्तों में नजर आने लगेगा।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic credit- freepik

    खबरें और भी