Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    स्किन केयर के लिए कभी इस्तेमाल की है लौकी? जानें इसे चेहरे पर लगाने के फायदे

    By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Fri, 18 Aug 2023 04:26 PM (IST)

    Lauki Benefits For Skin लौकी कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें विटामिन-ए विटामिन-सी विटामिन-ई आयरन पोटैशियम जिंक और कई विटामिंस पाए जाते ह ...और पढ़ें

    Lauki Benefits For Skin: सेहत ही नहीं, स्किन के लिए भी फायदेमंद है लौकी
    Lauki Benefits For Skin: सेहत ही नहीं, स्किन के लिए भी फायदेमंद है लौकी

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Lauki Benefits For Skin: लौकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, ग्लोइंग स्किन के लिए भी आप लौकी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें विटामिन बी, सी और अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं। तो आइए जानते हैं, स्किन के लिए लौकी कैसे फायदेमंद है।

    त्वचा के लिए लौकी के फायदे-

    आपकी त्वचा को हाइड्रेट रखती है

    लौकी में पानी की मात्रा 90 प्रतिशत से अधिक होती है। पानी से भरपूर यह सब्जी आपके शरीर के साथ-साथ आपकी स्किन को हाइड्रेट रखने का काम करती है।

    मुंहासों को कम करने में मददगार

    लौकी आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद कर सकती है, जिससे आप मुंहासों की समस्या से राहत पा सकते हैं। यह पाचन में सुधार करने और पूरे स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करती है।

    एंटी-एजिंग प्रभाव को रोकते हैं

    लौकी में विटामिन-सी होता है, जो झुर्रियों को कम करने में मदद कर सकता है। इसमें जिंक जैसे पोषक तत्व भी होते हैं, जो लंबे समय तक त्वचा को जवां बनाए रखते हैं।

    चेहरे को प्राकृतिक चमक दे

    लौकी में मौजूद विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट गुण स्किन को चमकदार बनाते हैं। इसके लिए आप लौकी का जूस रोजाना पी सकते हैं।

    त्वचा को आराम पहुंचाती है

    लौकी की तासीर ठंडी होती है और यह प्रकृति रूप से एल्काइन होती है। जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद कर सकती है। आप लौकी से बना फेस पैक चेहरे पर लगा सकते हैं।

    खबरें और भी

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik