Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tanning Remedy: टैनिंग की वजह से डल हो चुकी है स्किन, तो इस होममेड स्क्रब से पाएं निखरी त्वचा

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Sun, 14 May 2023 04:24 PM (IST)

    Tanning Remedy गर्मियों में अक्सर लोग टैनिंग से परेशान हो जाते हैं। ऐसे में टैनिंग होने से त्वचा की रंगत तो कम होती ही है साथ में चेहरा भी डल हो जाता ...और पढ़ें

    शरीर में जमी टैनिंग निकलने के लिए लगाएं ये स्क्रब
    शरीर में जमी टैनिंग निकलने के लिए लगाएं ये स्क्रब

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Tanning Remedy: गर्मियों के मौसम में अक्सर चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी की वजह लोग कई समस्याओं के शिकार हो जाते हैं। इस मौसम में न सिर्फ सेहत, बल्कि हमारी त्वचा पर भी काफी बुरा प्रभाव पड़ता है। धूप और गर्मी की वजह से स्किन टैनिंग और सनबर्न का शिकार हो जाती है। ऐसे यह बेहद जरूरी है कि इस मौसम में अपनी त्वचा का खास ख्याल रखा जाए। गर्मियों में टैनिंग एक आम समस्या है, जिसकी वजह से अक्सर त्वचा का रंग फीका होने लगता है और स्किन डल होने लगती है।

    अगर आप भी गर्मियों में होने वाली टैनिंग की वजह से परेशान हैं, तो कुछ घरेलू उपायों की मदद से आप इससे निजात पा सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे एक होममेड स्क्रब के बारे में, जिसकी मदद से आप आसनी से अपने शरीर की टैनिंग को साफ कर पहले की तरह साफ और निखारी त्वचा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं होममेड बॉडी स्क्रब बनाने का तरीका-

    सामग्री

    • संतरे के छिलके
    • 2 से 3 चम्मच गुलाब जल
    • 2 से 4 चम्मच कच्चा दूध

    कैसे करें इस्तेमाल?

    • त्वचा पर हुई टैनिंग को दूर करने के लिए सबसे पहले मिक्सर में 2 संतरों के सूखे दरदरा पीस लें।
    • अब एक बाउल लें और संतरे के छिलके का पाउडर, कच्चा दूध और गुलाब जल डालें।
    • अब इन तीनों सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाएं।
    • इसके बाद ब्रश की मदद से इस स्क्रब को शरीर पर टैनिंग वाले हिस्से लगाएं।
    • अब इसे 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें और फिर हल्के हाथों से दबाव करते हुए मसाज करें।
    • कुछ देर बाद साफ पानी और रूई की मदद से इस स्क्रब को अच्छी तरह से धो लें।
    • बेहतर नतीजों के लिए इस स्क्रब को हफ्ते करीब दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

    होममेड बॉडी स्क्रब के फायदे-

    • संतरे के छिलके में मौजूद विटामिन-सी त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।
    • साथ ही यह डार्क स्पॉट्स को कम कर त्वचा को सॉफ्ट बनाता है।
    • गुलाब जल नेचुरल टोनर की तरह काम करता है, जिसकी वजह से यह टैनिंग हटाने मदद करता है।
    • इसके अलावा गुलाब जल त्वचा को ठंडक पहुंचाने में भी काफी मददगार है।
    • कच्चा दूछ त्वचा पर मौजूद टैनिंग को दूर करने में काफी फायदेमंद होता है।
    • इसके अलावा यह स्किन को मुलायम बनाने के साथ त्वचा को नमी भी देता है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik