Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Stretch Marks: प्रेग्नेंसी ही नहीं इन वजहों से भी होते हैं स्‍ट्रेच मार्क्स, इस खास मसाले से पाएं इससे निजात

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Tue, 25 Apr 2023 05:01 PM (GMT+05:30)

    Stretch Marks स्‍ट्रेच मार्क्स से लोग काफी परेशान रहते हैं। कई लोगों का मानना है कि स्‍ट्रेच मार्क्स सिर्फ प्रेग्नेंसी की वजह से ही होते हैं। लेकिन इस ...और पढ़ें

    पुराने स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए इन तरीकों से करें हल्दी का इस्तेमाल
    पुराने स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए इन तरीकों से करें हल्दी का इस्तेमाल

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Stretch Marks: स्‍ट्रेच मार्क्स एक ऐसी समस्या है, जो अक्सर हमारी खूबसूरती को कम कर देती है। स्‍ट्रेच मार्क्स की वजह से आप कई बार अपने मन मुताबिक कपड़े भी नहीं पहन पाते हैं। कई लोगों का ऐसा मानना है कि स्‍ट्रेच मार्क्स सिर्फ प्रेग्नेंसी की वजह से होते हैं। लेकिन यह समस्या बढ़ती उम्र और मोटापे के कारण भी हो सकती है। पेट के अलावा स्‍ट्रेच मार्क्स जांघ, कूल्‍हे, ब्रेस्‍ट, आर्मप‍िट, कमर आदि पर भी हो सकते हैं। ऐसे में लोग इससे निजात पाने के लिए कई सारे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं।

    लेकिन बाजार में मिलने वाले इन प्रोडक्ट्स की वजह से कई बार साइड इफेक्‍ट्स भी होने लगते हैं। ऐसे में लंबे समय तक इनका इस्तेमाल सुरक्षित नहीं माना जाता। अगर आप भी स्‍ट्रेच मार्क्स भी समस्या से परेशान हैं, तो आप घरेलू उपाय की मदद से इससे निजात पा सकते हैं। स्‍ट्रेच मार्क्स दूर करने के लिए आप औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं स्‍ट्रेच मार्क्स दूर करने के लिए हल्दी के इस्तेमाल का तरीका-

    ऐसे करें हल्दी का इस्तेमाल

    • स्ट्रेच मार्क्स से निजात पाने के ल‍िए गुलाब जल में हल्‍दी म‍िलाकर त्‍वचा पर लगा सकते हैं।
    • एलोवेरा जेल में हल्‍दी म‍िलाकर इसे त्वचा पर लगाने से ही स्किन को साफ किया जा सकता है।
    • हल्‍दी और कच्‍चा दूध साथ में म‍िलाकर लगाने से भी स्‍ट्रेच मार्क्स के न‍िशानों को दूर करने में मदद म‍िलती है।
    • स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए नार‍ियल तेल में हल्‍दी पाउडर म‍िलाकर लगाने से भी फायदा मिलेगा।
    • इसके अलावा आप इस समस्या को दूर करने के लिए द‍िन में एक बार हल्‍दी से बने पैक का इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

    स्‍ट्रेच मार्क्स से ऐसे करें बचाव

    • प्रेग्नेंसी के दौरान अगर आप स्‍ट्रेच मार्क्स से बचना चाहती हैं, तो सरसों के तेल से पेट की मालिश करें। ऐसा करने से स्‍ट्रेच मार्क्स हो सकते हैं।
    • स्‍ट्रेच मार्क्स से बचाव के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन लाभकारी होगा। त्वचा
    • हाइड्रेट रहने से स्‍ट्रेच मार्क्स से बचाव हो सकता है।
    • अक्सर त्‍वचा में नमी की कमी वजह से स्‍ट्रेच मार्क्स जाते हैं। ऐसे में इससे बचाव के लिए
    • शरीर के सभी हिस्सों पर मॉइश्चराइजर लगाएं।
    • स्‍ट्रेच मार्क्स कम करने के ल‍िए आप नार‍ियल तेल या बॉडी मॉइश्चराइजर का इस्‍तेमाल कर सकते हैं।
    • स्‍ट्रेच मार्क्स दूर रखने के लिए वजन संतुलि‍त रखें, क्योंकि ज्‍यादा वजन की वजह से स्‍ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik