Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चेहरे के फीचर्स को हाइलाइट करने के साथ, इन तरीकों से भी कर सकते हैं हाइलाइटर का इस्तेमाल

    By Priyanka SinghEdited By:
    Updated: Sun, 05 Jan 2020 10:10 AM (GMT+05:30)

    मेकअप में हाइलाइटर का इस्तेमाल वैसे तो चेहरे के ग्लो को बढ़ाने और फीचर्स को हाइलाइट करने के लिए किया जाता है लेकिन इसके अलावा लिपस्टिक और आईशैडो में भ ...और पढ़ें

    चेहरे के फीचर्स को हाइलाइट करने के साथ, इन तरीकों से भी कर सकते हैं हाइलाइटर का इस्तेमाल
    चेहरे के फीचर्स को हाइलाइट करने के साथ, इन तरीकों से भी कर सकते हैं हाइलाइटर का इस्तेमाल

    मेकअप में हाइलाइटर लगाना यानी कि चेहरे में कलर बूस्टर ऐड करने के साथ ही फेस शेप को हाइलाइट करना है। इसे कैसे लगाएं, गलती हो जाने पर कैसे करें ठीक, इन बातों के बारे में भी जानना जरूरी है।

    1. क्यों ज़रूरी है हाइलाइटर

    हाइलाइटर का इस्तेमाल नाक, गला, होंठ और गालों पर किया जाता है, जिससे चेहरे पर निखार आ जाता है साथ ही इसके फीचर भी हाइलाइट हो जाते हैं। इसे ब्रश या स्पॉन्ज से लगाएं। पतले चेहरे को मोटा और मोटे को पतला दिखाने के आजकल चेहरे के कुछ हिस्सों को हाइलाइट करने का चलन है। 

    2. ब्लश से पहले

    हाइलाइटर सिर्फ चीकबोन्स या फिर जॉलाइन को ही डिफाइन करने के लिए नहीं होता है। आप ब्लश के नीचे भी इसे यूज़ कर सकती हैं। पहले हाइलाइटर लगाकर उसके ऊपर ब्लश अप्लाई करें। इससे चेहरे पर ज़्यादा ग्लो आएगा।

    3. होंठों पर भी आएगा काम

    होंठों के बिल्कुल बीच हल्का-सा हाइलाइटर लगाकर लिपस्टिक या फिर लिप ग्लॉस लगाएं। इससे न सिर्फ वह ज़्यादा समय तक टिकी रहेगी, बल्कि इससे आपके होंठ भी खूबसूरत लगेंगे।

    4. क्यूपिड बो को करें हाइलाइट

    अगर आपके लिप्स की शेप क्यूपिड बो है तो उन्हें अच्छी तरह हाइलाइट करें।

    5. करें इस्तेमाल ऐसे

    हाइलाइटर को आईशैडो की तरह लगाकर आंखों को शिमरी लुक मिलेगा। आंखों पर मेकअप करने से पहले हल्का हाइलाइटर लगाएं और फिर आइलाइनर और काजल लगाएं।

    6. अप्लाई करें यहां

    अपने कंसीलर में थोड़ा-सा हाइलाइटर मिक्स करके उसे स्पॉन्ज की मदद से आंखों के नीचे लगाएं। यह तुरंत आंखों को हाइलाइट करके उन्हें चमक देगा। अगर आप आंखों को बड़ा दिखाना चाहती हैं तो फाउंडेशन और सेटिंग पाउडर को मिक्स करके भी इसे लगाया जा सकता है।

    7. जानें इसे भी

    हाइलाइटर 2 प्रकार के होते हैं, एक पाउडर बेस्ड हाइलाइटर तो दूसरा क्रीम बेस्ड। अगर टी-जोन एरिया ऑयली है तो पाउडर बेस्ड हाइलाइटर यूज़ करें। वहीं अगर त्वचा रूखी है तो क्रीम बेस्ड हाइलाइटर इस्तेमाल करें।

    खबरें और भी