यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नजर आएंगी और भी ज्यादा खूबसूरत जब फेस शेप के अनुसार बनवाएंगी आइब्रोज
ये सुनकर आपके अजीब लगेगा लेकिन आपके आइब्रोज काफी हद तक आपके लुक को बिगाड़ने और इनहैंस करने का काम करते हैं। तो आइए जानते हैं फेस कट के अनुसार किस तरह ...और पढ़ें

इससे तो ज्यादातर गर्ल्स वाकिफ होंगी कि आइब्रोज को शेप देकर काफी हद तक चेहरे की खूबसूरती को इनहैंस किया जा सकता है, लेकिन इससे कम ही लड़कियां वाकिफ होंगी कि ये तभी पॉसिबल है जब आप अपने फेस कट के अनुसार आइब्रोज का शेप बनवाती हैं। तो आइए बिना वक्त गवाएं जानेंगे फेस शेप और उसके हिसाब से परफेक्ट आइब्रोज के बारे में...
स्क्वेयर शेप फेस
स्क्वेयर फेस शेप में फोरहेड से लेकर जॉ लाइन और चिकबोन्स सबकी चौड़ाई एक समान होती है। इस फेस शेप में जॉ लाइन खासतौर से हाइलाइट होता है। क्योंकि फेस का लोअर शेप एंगुलर होता है तो ऐसे में शॉर्प आइब्रोज आपके चेहरे को खूबसूरत और परफेक्ट लुक देता है।
कैसा शेप रहेगा सही
पतला और मीडियम आर्च शेप
अवॉयड करें
राउंड और घने आइब्रोज
डायमंड शेप फेस
ऐसा शेप कम ही देखने को मिलता है। इसमें माथा छोटा होता है और कनपटी ऊंची। चिन और जॉ लाइन शॉर्प होते हैं। जिससे सामने से देखने पर फेस का शेप बिल्कुल डायमंड जैसा नजर आता है। ऐसे फेस शेप पर सॉफ्ट आइब्रोज जंचते हैं।
कैसा शेप रहेगा सही
राउंड और बैलेंस्ड आइब्रोज
अवॉयड करें
आर्च और घने आइब्रोज
हार्ट शेप फेस
हार्ट शेप फेस काफी कुछ ओवल शेप जैसा ही होता है। बस इसमें एक अंतर होता है कि चिन थोड़ा शॉर्प होता है। तो चेहरे को खूबसूरत बनाने और इसे बैलेंस करने के लिए आइब्रोज की अच्छी ग्रोथ जरूरी है।
खबरें और भी
कैसा शेप रहेगा सही
लो आर्च शेप आइब्रोज
अवॉयड करें
हाई आर्च शेप आइब्रोज
राउंड शेप फेस
इसमें कनपटी और चिन एरिया की चौड़ाई लगभग एक समान होती है। इस तरह के शेप को बेबी फेस के नाम से भी जाना जाता है। गालों के पास का एरिया सबसे ज्यादा चौड़ा होता है। तो इसे और ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए आइब्रोज का परफेक्ट होना बहुत ही जरूरी है।
कैसा शेप रहेगा सही
हाई आर्च आइब्रोज
अवॉयड करें
राउंड शेप आइब्रोज
ओवल फेस शेप
अगर आपका फोरहेड, चिन की तुलना में ज्यादा चौड़ा हो तो इसका मतलब आपका फेस ओवल शेप है। चिकबोन्स का शेप परफेक्ट होता है। ऐसे में आइब्रोज का शेप ऐसा होना चाहिए कि आपके फीचर्स हाइलाइट हों।
कैसा शेप रहेगा सही
घना और एंगल्ड आइब्रोज
अवॉयड करें
पतले आइब्रोज