मुंहासे सिर्फ स्किन प्रॉब्लम नहीं! पिंपल्स की जगह बताती है आपके शरीर के अंदर छिपी बड़ी बीमारियां
चेहरे पर निकलने वाले मुंहासे केवल स्किन प्रॉब्लम नहीं बल्कि शरीर की कई अंदरूनी हेल्थ कंडीशंस का संकेत भी होते हैं। ...और पढ़ें

जानें कहां के पिंपल बताते हैं कौन सी बीमारी (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
ठुड्डी और जॉलाइन के मुंहासे हार्मोनल असंतुलन दर्शाते हैं
गालों या माथे पर पिंपल्स पाचन समस्या का संकेत
माथे और नाक के मुंहासे लिवर की कमजोरी बताते हैं
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। चेहरे पर मुंहासे केवल एक कॉमन स्किन प्रॉब्लम नहीं, बल्कि कई बार ये शरीर के अंदर चल रही हेल्थ कंडीशंस का संकेत भी हो सकते हैं। अक्सर लोग इन्हें नॉर्मल पिंपल समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ये डाइजेस्टिव इश्यू, हार्मोनल असंतुलन, लिवर की समस्या या लाइफस्टाइल से जुड़ी गड़बड़ियों को दर्शा सकते हैं।
इसलिए चेहरे पर निकलने वाले मुंहासों के पैटर्न और उनकी जगह को समझना जरूरी है जिससे सही कारण का पता चल सके। आइए जानते हैं-
हार्मोनल असंतुलन
अगर मुंहासे खासकर ठुड्डी और जॉलाइन पर ज्यादा निकलते हैं तो यह हार्मोनल असंतुलन का संकेत हो सकता है। खासतौर पर महिलाओं में पीरियड्स से पहले, पीसीओएस (PCOS) या थायरॉयड जैसी स्थितियों में हार्मोन फ्लक्चुएशन के कारण मुंहासे तेजी से बढ़ते हैं।
डाइजेस्टिव प्रॉब्लम
अगर चेहरे के गालों या माथे पर बार-बार पिंपल्स निकलते हैं तो यह खराब पाचन प्रणाली की ओर इशारा करता है। कब्ज, एसिडिटी, गैस या इर्रिटेबल बॉवेल सिंड्रोम (IBS) जैसी दिक्कतें मुंहासों को ट्रिगर कर सकती हैं।
लिवर की कमजोरी
लिवर शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने का काम करता है। जब लिवर पर ज्यादा दबाव होता है या वह सही से काम नहीं कर पाता, तो चेहरे पर विशेषकर माथे और नाक के आसपास मुंहासे दिखाई देने लगते हैं। यह संकेत है कि शरीर डिटॉक्स की जरूरत महसूस कर रहा है।
किडनी से जुड़ी समस्या
आंखों के नीचे डार्क सर्कल और पास में छोटे-छोटे पिंपल्स का होना किडनी हेल्थ से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है। जब शरीर में पानी की कमी होती है या किडनी का काम प्रभावित होता है, तो इसका असर चेहरे पर मुंहासों और सूजन के रूप में दिख सकता है।
खबरें और भी
स्ट्रेस और नींद की कमी
मेंटल स्ट्रेस और पर्याप्त नींद न मिलने से शरीर में कॉर्टिसोल हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे ऑयल प्रॉडक्शन ज्यादा हो जाता है और चेहरे पर पिंपल्स निकलने लगते हैं। आमतौर पर ये मुंहासे माथे और नाक के आसपास अधिक दिखाई देते हैं।
खराब खान-पान और एलर्जी
हद से ज्यादा ऑयली, मसालेदार और जंक फूड खाने से या किसी विशेष प्रकार के फूड एलर्जी के कारण भी मुंहासे बढ़ सकते हैं। अगर किसी खास खाने के बाद पिंपल्स बार-बार निकलते हैं तो यह फूड इनटॉलरेंस का संकेत हो सकता है।
मुंहासे केवल स्किन प्रॉब्लम नहीं बल्कि शरीर की अंदरूनी स्थिति का आईना भी होते हैं। सही खान-पान, पर्याप्त नींद, तनाव प्रबंधन और नियमित हाइड्रेशन से इन्हें काफी हद तक रोका जा सकता है।
यह भी पढ़ें- पिंपल्स फोड़ने की आदत बिगाड़ सकती है चेहरा, इन्फेक्शन और स्कारिंग का रहता है खतरा
यह भी पढ़ें- चेहरे से नहीं जा रहे जिद्दी पिंपल्स? छुटकारा पाने के लिए ट्राई करें नीम से बने ये 4 असरदार फेस पैक्स
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।